Home / Slider / महर्षि भरद्वाज वेद विद्यालय, केसर भवन में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन
महर्षि भरद्वाज वेद विद्यालय, केसर भवन में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन

प्रयागराज।
महर्षि भरद्वाज वेद विद्यालय, केसर भवन में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री शेखर कुमार यादव, इलाहाबाद उच्च न्यायालय रहे । अध्यक्षता संस्था के मंत्री डॉ नवीन चंद्र अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया तत्पश्चात अशोक सिंघल सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मुख्य अतिथि ने वेद विद्यालय के बटुको को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे कच्चे घड़े की भांति है जिन्हें जैसे चाहे बना सकते हैं। वे जैसा देखते है वही सीखते हैं। प्राचीन काल में अश्वमेध यज्ञ करके अखंड भारत का निर्माण किया गया था। देश में नागरिक जाति, धन, पद आदि के आधार पर बटे हुए हैं और बटने पर कमजोर होते हैं। जबकि एक जुट होना नितांत आवश्यक है।
उन्होंने कहा ईश्वर ने सभी को बराबर भेजा है अतः हमें भेद नहीं करना चाहिए। सभी श्रेष्ठ बनना चाहते हैं कुछ जन्म से बनते हैं और कुछ कर्म से । वेद विद्यालय सनातनी बनाता है। सम्मान सिखाता है जो नारी के प्रति, बड़ों के प्रति आदि होता है जो संस्कार का हिस्सा है। समाज में बुराइयों से दूर रहने की आवश्यकता है। हमें गौ गंगा और गीता का अपमान नहीं सहना चाहिए।






अध्यक्षता करते हुए महर्षि भरद्वाज वेद विद्या समिति के मंत्री ने विद्यालय के उद्देश्यों और संस्कृति संरक्षण पर अपने विचार रखे। इस बात पर बल दिया कि जो जिस भूमिका में है उस भूमिका को ईमानदारी से निभाएं, यह देश की प्रगति के लिए आवश्यक है। यह अवश्य है कि भूमिका समय काल और परिस्थितियों के अनुरूप बदलती रहती है। सभी के लिए अनुशासन नितांत आवश्यक है।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय की प्रस्तावना प्रस्तुत की और बताया कि 21 मई 1998 को केसर भवन के प्रथम तल पर श्री अशोक सिंघल, चंद्रभानु शर्मा आदि के द्वारा विद्यालय की स्थापना की गई है। वर्तमान में तीन वेदों की चार शाखाऔ का अध्ययन 54 विद्यार्थियों को कराया जा रहा है। सांदीपनी उज्जैन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित है।

बटुक एक वीर पांडे द्वारा संस्कृत संभाषण, शिवांश शुक्ल द्वारा हिंदी संभाषण एवं मयंक त्रिपाठी द्वारा अंग्रेजी संभाषण के साथ-साथ देश भक्ति गीत सुयोग आर्यल एवं प्रियांशु तिवारी ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन आचार्य दीपक अवस्थी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता नितिन अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में आचार्य सुनील शर्मा, प्रियांशु शुक्ल, राकेश श्रीवास्तव और सूर्य प्रकाश उपाध्याय के साथ गणमान्य लोग को उपस्थित रहे।
#KesarBhawan #MaharishiBhardwajVedaVidyalaya NC Agrawal CA केसर भवन डॉ नवीन चंद्र अग्रवाल महर्षि भरद्वाज वेद विद्या समिति प्रयागराज 2026-08-20
Tags #KesarBhawan #MaharishiBhardwajVedaVidyalaya NC Agrawal CA केसर भवन डॉ नवीन चंद्र अग्रवाल महर्षि भरद्वाज वेद विद्या समिति प्रयागराज
Check Also
महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन होटल ‘प्रयाग इन’ में किया ...