Home / Slider / राफेल मिला, राजनाथ ने भरी सुपरसोनिक उड़ान

राफेल मिला, राजनाथ ने भरी सुपरसोनिक उड़ान

भारत को मंगलवार को पेरिस में अपना  पहला राफेल (Rafale) लड़ाकू विमान मिल गया। आज के ही दिन विजयादशमी का पर्व भी है।

इस खास मौके पर राफेल मिलने के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजन किया और फिर सुपर सोनिक स्पीड से 28 मिनट की राफेल में उड़ान भी भारी। 68 वर्ष की अवस्था में राफेल में उड़ान भर कर राज नाथ सिंह ने खुद को युवा भी साबित कर दिया।

उड़ान के बाद राज नाथ सिंह से अपने अनुभव को अद्भुत बताया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को तीन दिन की अपनी यात्रा पर पेरिस पहुंचे। दशहरा और भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर आज मंगसलवार को उन्होंने पहला राफेल लड़ाकू विमान स्वीकार किया।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बोर्डेक्स के मेरीगनैस सबअर्ब पर पहला राफेल लड़ाकू विमान प्राप्त करने के बाद सिंह ने शस्त्रपूजा भी की।

सिंह को राफेल सौंपने का कार्यक्रम पेरिस से करीब 590 किलोमीटर दूर विमान की निर्माता कंपनी दसाल्ट एविएशन के संयंत्र में हुआ। 36 विमानों में से पहला विमान रक्षा मंत्री को मंगलवार को ही मिल गया लेकिन चार विमानों की पहली खेप अगले साल मई में भारत पहुंचेगी।

18 विमान 2020 तक मिल जावेगें और समस्त 36 विमान 2021 तक मिल जायेंगे।

Check Also

“मन की बात” की 105वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ

मन की बात की 105वीं कड़ी में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल पाठ (24.09.2023) मेरे ...