
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के माघ मेला शिविर का शुभारंभ
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी इन्डियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा माघ मेले में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए त्रिवेणी मार्ग परेड में दंत स्वास्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन 31 जनवरी से 12 फरवरी तक किया गया है जिसका शुभारंभ इंडियन डेंटल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अमरजीत गुलेरी, आईडीए उत्तर प्रदेश के सचिव डॉ सचिन प्रकाश एवं आईडी प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ आलोक त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित करके किया।

इस शिविर में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा मुख एवं दंत परीक्षण किया जाएगा । प्रदेश सचिव डॉ सचिन प्रकाश ने बताया कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी माघ मेला में आने वाले श्रद्धालुओं तथा दर्शनार्थियों के मुख – दन्त तथा मुख कैंसर परीक्षण का कार्य किया जाना है ।

प्रयागराज शाखा के डेंटल हेल्थ कार्यक्रम संयोजक डॉ आशुतोष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की शिविर में आज विशेषज्ञ दंत चिकित्सकों द्वारा मेले में आये श्रद्धालुओं का निशुल्क दंत परिक्षण एवं टूथ पेस्ट वितरण किया गया ।
सचिव डॉ मनोज मिश्रा ने बताया कि शिविर में तंबाकू एवं सिगरेट के इस्तेमाल से कैंसर जैसे जानलेवा दुष्प्रभावों के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा।
आई डी आए प्रयागराज के अध्य्क्ष डॉ अलोक त्रिपाठी ने बताया कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहते हुए आगे भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी ।

कार्यक्रम में डॉ प्रदीप अग्रवाल, डॉ रंजन बाजपाई, डॉ अरुणेश मिश्रा , डॉ विनोद कुमार ,डॉ सौरभ श्रीवास्तव डॉ विवेक शुक्ला, डॉक्टर संजय सिंह , डॉ जे पी यादव ,डॉ जेपी वर्मा ,डॉ प्रवीण त्रिपाठी , डॉ ऐ पी सिंह आदि उपस्थित रहे।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World