Home / Slider / इंडियन डेंटल एसोसियेशन यूपी स्टेट T 20 चैंपियन ट्रॉफी : प्रयागराज ने जौनपुर को हराया 

इंडियन डेंटल एसोसियेशन यूपी स्टेट T 20 चैंपियन ट्रॉफी : प्रयागराज ने जौनपुर को हराया 

इंडियन डेंटल एसोसियेशन यूपी स्टेट T 20 चैंपियन ट्रॉफी : प्रयागराज ने जौनपुर को हराया 

प्रयागराज।

इंडियन डेंटल एसोसियेशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित T 20 चैंपियन ट्रॉफी का लीग मैच आज प्रयागराज के डीएवी क्रिकेट ग्राउंड में आईडीए प्रयागराज एवम जौनपुर के बीच खेला गया ।चैंपियंस ट्रॉफी में पूरे प्रदेश की विभिन्न जिलों की डेंटल एसोसियेशन की टीमें हिस्सा ले रही हैं।मैच का उद्घाटन इंडियन डेंटल एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के सचिव डॉ सचिन प्रकाश द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आईडीए के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ अमरजीत गुलेरी रहे। आईडी प्रयागराज के कप्तान डॉक्टर आलोक त्रिपाठी एवं आईडीए जौनपुर के कप्तान डॉ रजनीश द्विवेदी के बीच हुए टॉस को जीत कर जौनपुर की टीम ने बैटिंग करने का फैसला किया और 104 रनों का लक्ष्य आइडिया प्रयागराज को दिया। आईडीए प्रयागराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 13 ओवर 5 गेंदों में इस लक्ष्य को 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस प्रकार आईडीए प्रयागराज 7 विकेट से विजई हुई और सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।

मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रयागराज के 4 विकेट लेने वाले डॉ विवेक खत्री को मिला एवं डॉ जैगम अब्बास सर्वाधिक 39 रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। आईडीए उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतापगढ़ ब्रांच के डॉ हिमांशु मिश्रा मैच पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। प्रयागराज की विजय में अपना योगदान देने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में डॉ अभिनीत केसरवानी , डॉ अमित शुक्ला, डॉ राहुल माथुर, डॉ अंकित सिंह रहे।

आईडीए प्रयागराज आयोजन समिति में डॉ प्रदीप अग्रवाल टीम मैनेजर, डॉ एस पी शुक्ला कोच, सचिव डॉ मनोज मिश्रा डॉ आशीष त्रिपाठी,संयोजक डॉ आशुतोष चौधरी , डॉ संदीप शुक्ला, डॉ मिर्जा असद बेग,डॉ मनीष राज, डॉ सौरभ श्रीवास्तव , डॉ विवेक जैसवाल, डॉ अरुणेश मिश्र आदि उपस्थिति रहे ।

Check Also

SMS परिसर में स्थापित हुई स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब

*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...