
मलाइका अरोड़ा इन दिनों शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में बतौर जज नजर आ रही हैं। शो में मलाइका के साथ गीता कपूर और टेरेंस लेविस शो को जज कर रहे हैं। हाल ही में शो में आए एक कंटेस्टेंट ने मलाइका को ऐसा गिफ्ट दिया कि सभी बस देखते रह गए। दरअसल, शो में आए एक कंटेस्टेंट के मम्मी-पापा ने मलाइका को एक पैठनी साड़ी और एक नथनी गिफ्ट की। मलाइका को दोनों चीजें बहुत पसंद आई। उन्होंने साड़ी को कंधों पर ओढ़ा और नथ पहनी।
मलाइका ने कहा, ‘मुझे ये साड़ी और नथनी बहुत पसंद आई है। मैंने इससे पहले इस तरह का ट्रेडिशनल आउटफिट नहीं पहना था। मुझे इसे पहनकर सच में बहुत अच्छा लग रहा है। इस प्यारे गिफ्ट के लिए थैंक्यू। मैं आने वाले किसी एपिसोड में इसे जरूर पहनूंगी।’
मलाइका को इस लुक में देखकर उनकी को-जज गीता कपूर ने कहा, ‘भारतीय आउटफिट और गहने मलाइका पर अच्छे लगेंगे।’ इसके बाद कंटेस्टेंट ने कहा, ‘मैंने मलाइका मैम को ज्यादतर वेस्टरन आउटफिट में देखा है इसलिए मेरी मां ने उन्हें अलग और ट्रेडिशनल गिफ्ट देने का फैसला किया। ‘
शो की बात करें तो इस वीकेंड काफी मुश्किल कॉम्पटिशन होने वाला है। इस हफ्ते बेस्ट 12 डांसर्स को फाइनल किया जाएगा। तो देखते हैं कौन होंगे वो 12 फाइनलिस्ट।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World