Home / Slider / गौमूत्र से बनाया गया हाइड्रोजन: लखनऊ के एकेटीयू में गौ ऐप का हुआ डेमो

गौमूत्र से बनाया गया हाइड्रोजन: लखनऊ के एकेटीयू में गौ ऐप का हुआ डेमो

 एकेटीयू में गौ ऐप का हुआ डेमो तो गौमूत्र से बनाया गया हाइड्रोजन

कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र और इंडियन बायो गैस एसोसिएशन व उनकी टीम ने गाय आधारित अर्थव्यवस्था के लिए बनाया है खास तरह का ऐप, गौ ऐप में फेस बायोमेट्रिक की तरह गायों के चेहरे से होगी उनकी पहचान।

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शुक्रवार को गौ ऐप और गौमूत्र से हाइड्रोजन और फिर बिजली बनाने का डेमो दिया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ऐप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड भी किया। साथ ही परिसर में मौजूद एक गाय का चेहरा ऐप में फीड कर खुद भी डेमो किया। आने वाले दिनों में यह ऐप गायों को पहचान देगा। इस ऐप में गायों की पूरी कुंडली रहेगी। वहीं, गौ मूत्र का इस्तेमाल हाइड्रोजन और फिर बिजली बनाने में किया जा सकेगा। गाय आधारित उन्नति यानी गौ ऐप को कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र और आईआईएम अहमदाबाद के प्रो0 अमित गर्ग के मार्गदर्शन में इंडियन बायोगैस एसोसिएशन व टेक मशिनरी लैब ने मिलकर बनाया है। फिलहाल लखनउ के कान्हा उपवन की कुछ गायों का डाटा इस ऐप में दर्ज है।

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशेष सचिव शहरी विकास डॉ0 राजेंद्र पेंसिया ने गाय आधारित पूरी अर्थव्यवस्था पर प्रकाश डाला। उन्होंने गोशाला प्रबंधन, गौशाला के आत्मनिर्भर बनाने पर अपना अनुभव साझा किया। इसके लिए उन्होंने फर्रूखाबाद में एक गौशाला का जिक्र किया। कहा कि आधुनिक शिक्षा पद्धति ने हमें हमारी जड़ों से दूर कर दिया है। भारतीय संस्कृति में गाय का बहुत महत्व रहा है। लेकिन आज स्थिति ये हो गयी कि गाय बेसहारा होकर घूम रही हैं। हमें फिर से गाय के महत्व को समझने की जरूरत है। बताया कि गाय के जरिये हम न केवल खुद की स्थिति बदल सकते हैं बल्कि पर्यावरण को भी काफी फायदा होगा।

उन्होंने गाय और गोशालाओं के लिए सरकार की ओर से चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि बोलते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अपर्णा बिष्ट यादव ने वर्तमान में गायों की दशा पर चिंता जाहिर की। कहा कि कभी माता के रूप में पूजी जाने वाली गाय आज पन्नी खाकर मर रही हैं। इस स्थिति को बदलने की जरूरत है। हमें अपनी संस्कृति की ओर लौटना पड़ेगा। उन्होंने गौ ऐप और गौमूत्र से हाइड्रोजन बनाने को काफी सराहा। साथ ही इस तकनीक को अपने गौशाला में भी लगाने की इच्छा जाहिर की। गौ सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 गुरू प्रसाद सिंह ने कहा कि विश्व के लिए गाय चिंतन का विषय है तो भारत के लिए चिंता का।

हमने गायों को जिस तरह से बेसहारा किया है वह बेहद शर्मनाक है। इससे न केवल हमारी संस्कृति और परंपरा प्रभावित हुई है बल्कि पर्यावरण को भी काफी नुकसान हुआ है। कहा कि बाजारवाद ने बहुत सोची समझी साजिश कर पहले हमारी देशी नश्ल की गायों को खराब साबित कर दिया। देसी गायों की जगह जर्सी ने ले लिया। जबकि देसी गायों में जो गुण हैं वह किसी और में नहीं है। कहा कि जब हमारे पास देसी गाय थी तब हम गरीब जरूर थे मगर अभावग्रस्त नहीं थे। अब हम अभावग्रस्त हो गये हैं। कहा कि देसी गायों में सभी पौष्टिक चीजें विद्यमान हैं। उन्होंने गिर गायों के ब्राजील जाने का जिक्र किया। कहा कि हमारी नश्ल की गायों का महत्व दूसरे देशों ने समझा और अपने यहां उन्हें संरक्षण दिया। जिसका फायदा उन्हें मिल रहा है। कहा कि यह समय गायों के लिए आपदा का है।

इस आपदाकाल में गायों को बचाना होगा नहीं तो पूरी मानवता खतरे में पड़ जाएगी। खासकर युवाओं को सावधान रहने की जरूरत है। अतिथियों का स्वागत करते हुए कुलपति प्रो0 प्रदीप कुमार मिश्र ने गौ ऐप को बनाने की जरूरत क्यों पड़ी इस पर प्रकाश डाला। बताया कि गायों का पूरा ब्योरा इस ऐप में दर्ज होगा। साथ ही ऐप के जरिये दानदाताओं को जोड़ा जाएगा। जो एनजीओ के जरिये गौशालाओं को दान करेंगे। ऐप के जरिये उन्हें पता चलेगा कि उनका पैसा सही जगह लगा है कि नहीं। साथ ही गायों की सेहत भी उन्हें पता चलती रहेगी। साथ ही एनजीओ को गोशालाओं से गोबर और गोमूत्र मिलेगा। जिसके जरिये वो खाद और अन्य चीजें बना सकेंगे। कहा कि इस ऐप के जरिये गोशालाओं से जन साधारण जुड़ सकेगा।

गायों के प्रति लोगों की उदासीनता पर चिंता जाहिर की। कहा कि यदि भारतीय संस्कृति को जिंदा रखना है तो हमें गायों को बचाना होगा। अक्षय पात्र मथुरा से आये श्री अनंत प्रभु जी ने कहा कि नई पीढ़ी प्रकृति से दूर होती जा रही है। बताया कि हम लोग सहज और सरल नहीं हैं। यदि गाय, पेड़, नदी के समक्ष हम रहें तो निश्चित सहज हो सकेंगे। कहा कि आप गाय को नजदीक से देखिये तो पायेंगे कि वह आंखों में करूणा का सागर है। गाय के आध्यात्मिक महत्व को समझ कर हमें उसे लेना चाहिए। गाय से हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र मिश्रा ने गाय आधारित तंत्र का खाका खींचा। बताया कि गाय के जरिये हम पूरी व्यवस्था बना सकते हैं। ऑनलाइन जुड़े आईआईएम के प्रो0 अमित गर्ग ने कहा कि गाय भारतीय व्यवस्था की धुरी रही है। हमें फिर से इस धुरी पर घूमना होगा। इसलिए यह ऐप बेहद कारगर साबित हो सकता है।

इंडियन बायोगैस एसोसिएशन के चेयरमैन गौरव केडिया ने गौ ऐप और गौमूत्र से हाइड्रोजन बनाने की विधि पर विस्तार से चर्चा की। बताया कि आने वाले समय में इस ऐप वृहद स्तर लाने की योजना है। इस मौके पर उपकुलसचिव डॉ आरके सिंह, डॉ0 एआर शुक्ला, असीम कुमार, इंद्रजीत सिंह, वेद प्रकाश जायसवाल, राधेश्याम, संदीप द्विवेदी, अमिनव वर्मा, आरबी सिंह, रितेश सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन वंदना शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद महीप सिंह ने दिया।

इन्होंने दिया डेमो

इंडियन बायोगैस एसोसिएशन के सहयोग से टेक मशिनरी लैब के निशांत कृष्णा और उनकी टीम ने मिलकर गौ ऐप बनाया है। फेस बायोमेट्रिक की तरह गोवंश के चेहरे से उनकी पहचान ऐप के जरिये होगी। इस ऐप में गोवंश की पूरी डिटेल रहेगी। साथ ही ऐप में गायों को दान देने वालों को भी जोड़ा जाएगा।ऐप के जरिये दानदाता ये भी जान पायेंगे कि उनका पैसा सही जगह खर्च हो रहा है कि नहीं। गायों की सेहत की निगरानी भी ऐप के जरिये संभव होगी। ऐप और गोमूत्र से हाइड्रोजन बनाने का डेमो गौरव केडिया और डॉ0 रोहित श्रीवास्तव ने दिया।

गायों के लिए ऐप बनेगा सहारा

इस पहल से न केवल गाय बेसहारा होने से बचेंगी बल्कि उनसे फायदा भी होगा। गोशालाओं से गोबर और मूत्र लेकर बायोगैस, खाद, अगरबत्ती समेत अन्य चीजें बनेंगी। इससे गोशालाओं को आर्थिक रूप से निर्भरता होगी।

पर्यावरण होगा सुरक्षित

इस मॉडल के प्रयोग में आने से पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा। गोशालाओं से निकलने वाले गोबर से खाद बनेगी तो मूत्र से आयुर्वेदिक दवा बनाने के साथ ही बायो हाइड्रोजन बनाने का भी प्रयास हो रहा है। इसका फायदा पर्यावरण को होगा। इंडियन बायो गैस एसोसिएशन के चेयरमैन गौरव केडिया का कहना है कि उर्जा के स्रोत खत्म हो रहे हैं ऐसे में जरूरी है कि उर्जा के लिए नये विकल्प की तलाश की जाए। इसी को ध्यान में रखते हुए हम गौ मूत्र से बायो हाइड्रोजन बनाने का प्रयास कर रहे हैं। आईआईएम अहमदाबाद के अमित गर्ग भी इस नई पहल में अपना योगदान दे रहे हैं।

नहीं छोड़ पाएंगे बेसहारा

वहीं इस ऐप का एक फायदा ये भी होगा कि लोग अपने पालतू जानवरों को बेसहारा नहीं छोड़ पायेंगे। क्योंकि इस ऐप में पशुओं का पूरा ब्योरा फोटो के साथ डालने के सुविधा होगी। इसके बाद दोबारा ऐप पर पशुओं की फोटो डालने पर पता चल जाएगा कि उक्त पशु का मालिक कौन है।

 *Innovative Cow App Demo launch done in AKTU, Hydrogen produced from the Cow Urine!*

Vice-Chancellor Prof. Pradeep Kumar Mishra, Indian Biogas Association Team has created a special app for a cow-based economy, featuring face-biometrics for the cow in the app, cows could be identified by their face.

A demo of making hydrogen and then electricity from cow app and cow urine was given at Dr. APJ Abdul Kalam Technical University on Friday. During this, the people present there also downloaded the app on their mobile phones. Also demoed the face of a cow present on the campus by feeding it in the app. In the coming days, this app will identify the cows. This app will have a complete horoscope of cows.

At the same time, cow urine can be used to generate hydrogen and then electricity. Cow-based Unnati i.e. Cow App has been jointly developed by the Indian Biogas Association and Tech Machinery Lab under the guidance of Vice Chancellor Prof. Pradeep Kumar Mishra and Prof. Amit Garg of IIM Ahmedabad. Presently the data of some cows of Kanha Upvan of Lucknow is recorded in this app.

During this, the Chief Guest of the Program, Special Secretary, Urban Development, Dr. Rajendra Pensia threw light on the entire economy based on cows. He shared his experience with Gaushala management, making Gaushala self-reliant. For this, he mentioned a Gaushala in Farrukhabad. He said that the modern education system has distanced us from our roots. The cow has been very important in Indian culture. But today the situation has become such that the cows are roaming around destitute. We need to understand the importance of cows again. Told that through the cow we can not only change our own condition but the environment will also be greatly benefited. He informed the schemes being run by the government for cows and gaushalas.

Speaking on the occasion as a special guest, social worker Aparna Bisht Yadav expressed concern over the present condition of cows. It is said that the cow which was once worshiped as a mother is dying today by eating foil. This situation needs to change, we have to return to our culture roots. She greatly appreciated the making of hydrogen from cow urine. She also expressed her desire to apply this technique in his cowshed.

Former Chairman of Gau Seva Aayog, Prof. Guru Prasad Singh said that cow is a matter of concern for the world and concern for India. The way we have destituted the cows is very shameful. This has not only affected our culture and tradition but also caused a lot of damage to the environment. It is said that markets first proved our indigenous breed of cows bad by conspiring very carefully. He said that when we had a desi cow, we were definitely poor but not in need, now we are bereft. He said that all nutritious things are present in desi cows now the Gir cows are going to Brazil. Other countries understood the importance of our breed of cows and protected them in their own place. The benefit of which they are getting. Cows have to be saved in this calamity, otherwise, the whole of humanity will be in danger and especially the youth need to be careful.

Welcoming the guests, Vice-Chancellor Prof. Pradeep Kumar Mishra threw light on why there was a need to develop the Cow App. Told that the complete details of the cows will be recorded in this app. Along with this, donors will be connected through the app which will donate to gaushalas through NGOs. Through the app, they will know whether their money has been put in the right place or not. Along with this, the health of the cows will also be known to them. Also, the NGO will get cow dung and cow urine from the gaushalas. Through this, they will be able to make fertilizers and other things. It is said that through this app, the general public will be able to connect with the gaushalas. Expressed concern over people’s apathy towards cows. He said that if Indian culture is to be kept alive then we have to save the cows.

Shri Anant Prabhu, who came from Akshay Patra Mathura, said that the new generation is moving away from nature. Told that we are not easy and simple. If we stay in front of a cow, a tree, or a river, we will surely be at ease. Said that if you look closely at the cow, you will find that it is an ocean of compassion in its eyes. Understanding the spiritual importance of the cow, we should take it. We can learn a lot from the cow. Social worker Dharmendra Mishra drew a blueprint for a cow-based system. It was told that we can make the whole system through the cow.

Online-connected IIM Ahmedabad’s Prof. Amit Garg said that the cow has been the pivot of the Indian system. We have to rotate on this axis again. That’s why this app can prove to be very useful. Mr. Gaurav Kedia, Chairman of the Indian Biogas Association, discussed in detail the method of making hydrogen from cow app and cow urine. Told that there is a plan to bring this app on a larger scale in the coming times. On this occasion, Deputy Registrar Dr. RK Singh, Dr. AR Shukla, Aseem Kumar, Ritesh Saxena, Ved Prakash Jaiswal, Radheshyam, Sandeep Dwivedi, Aminav Verma, RB Singh, others were present. The anchoring was done by Ms. Vandana Sharma, while a Vote of Thanks was given by Maheep Singh.

In collaboration with the Indian Biogas Association, Nishant Krishna and his team from Tech Machinery Lab have developed the Cow App. Like face biometrics, they will be identified by the face of the cattle through the app. This app will have complete details of cattle. Along with this, those who donate cows will also be added to the app. Through the app, donors will also be able to know whether their money is being spent in the right place or not. Monitoring of the health of cows will also be possible through the app. Gaurav Kedia and Dr. Rohit Srivastava gave a demo of making hydrogen from the app and cow urine.

This initiative will not only save the cows from being destitute but will also benefit them. Biogas, manure, incense sticks, and other things will be made by taking cow dung and urine. This will make the gaushalas financially dependent. The use of this model will also benefit the environment. Fertilizer will be made from the dung coming out of cowsheds, then along with making Ayurvedic medicine from urine, efforts are also being made to make bio-hydrogen. This will benefit the environment. Gaurav Kedia, Chairman of the Indian BioGas Association, says that sources of energy are running out, so it is necessary to find new alternatives for energy. Keeping this in mind, we are trying to make biohydrogen from cow urine. Amit Garg of IIM Ahmedabad is also contributing to this new initiative.

At the same time, one advantage of this app will also be that people will not be able to leave their pets destitute. Because in this app there will be a facility to enter complete details of animals along with photos. After this, on putting the photo of the animals on the app again, it will be known who the owner of the said animal is.

Dr. Pawan Kumar Tripathi,

The Public Relations Officer

Check Also

अयोध्या पर्व के आठवें संस्करण की हुई शुरुआत

अयोध्या पर्व का आरंभ: आस्था, संस्कृति और विरासत का भव्य संगम नई दिल्ली, 3 अप्रैल। ...