कटाक्ष: 1

रामकृपाल सिंह
दरवाजे की कुंडी खटकी- खोला तो सामने हमीद मियां खड़े थे।
पुराने दोस्त हैं। शाम की चाय हम दोनों की साथ ही होती है – चाहे हमारे घर पर या उनके।
मैंने उन्हें बैठाया और घर में चाय के लिए बोल दिया।
मैंने कहा –“हमीद भाई, यह जो इस्लामिक देशों का संगठन है, इनकी जब भी मीटिंग होती है, उसमें एक मुद्दा कश्मीर जरूर होता है जब कि भारत हर बार जवाब देता है कि कश्मीर हमारा अंदरूनी मामला है, आपको इसमें बोलना ही नहीं चाहिए लेकिन उसके बाद भी अगली मीटिंग में फिर कश्मीर आ जाता है ।”
हमीद मियां ने कहा- ” वह तो आएगा ही क्योंकि हिंदुस्तान का जवाब ही गलत है।”
” फिर हिंदुस्तान क्या कहे”- मैंने पूछा।
“ज्यादा कुछ नहीं । हिंदुस्तान सिर्फ इतना भर बयान दे दे कि इसराइल से हमारी दोस्ती हो गई है। इसके बाद भी इस्लामिक देशों का अगर ऐसा बयान आ जाए, तब मुझसे कहो और उसमें जो सबसे बढ़ चढ़कर बोला होगा, ताज्जुब नहीं कि उसकी 2-4 रातों की नींद भी गायब हो जाय” – हमीद मियां ने कहा।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World