
विभाजन की त्रासदी का खाका खींचता है नाटक काठ की तोप

माध्यम संस्थान द्वारा विदूषक शैली में नाटक – काठ की तोप का मंचन सांस्कृतिक केंद्र के प्रेक्षागृह में किया गया । संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से गिरिराज किशोर द्वारा लिखित तथा वरिष्ठ निर्देशक विनय श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में मंचित नाटक विभाजन की त्रासदी को बखूबी दर्शाता है ।

नाटक का परिवेश अवध का सामंती (नवाबी) काल है । नाटक छोटे और बड़े दो नवाबों की प्रतिद्वंदिता, दम्भ, अहंकार की लड़ाई और मतभेदों पर कटाक्ष करता है । वर्तमान सांस्कृतिक और राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में केवल भारत की स्थिति ही नहीं बल्कि संसार के विभिन्न देशों की स्थिति नाटक में दर्शाई गई स्थितियों पर खरी उतरती है । दोनों नवाब आपस में बंटवारा कर लेते हैं और प्रतिष्ठा के प्रतीक दरख्त के लिए आपस में हथियारों सहित युद्ध में उतर पड़ते हैं । उनकी इस नादानी का फायदा बिचौलिए अपने हथियार बेचने में करते हैं । अंत में दोनों अपनी इज्जत बचाने के लिए अंग्रेजों के आगे लाचार हो जाते हैं । खूबसूरत दृश्यबंध, बेहतर संगीत और कोरस ने प्रस्तुति को रोचक बनाया ।

नाटक में सूत्रधार और विदूषक के रूप में कृष्णा यादव, विपिन गौड़, अजय कुमार, अक्षय कुमार, हर्षित पाठक, अनुराग यादव, बड़े नवाब – सुधीर सिन्हा, छोटे नवाब – लवकुश भरतीय, मटरुमल – चंकी बच्चन, व्यापारी – सिद्धार्थ मिश्रा, छोटा व्यापारी – ओम श्रीवास्तव और सदर – आकृत श्रीवास्तव ने अपने सराहनीय अभिनय से प्रभावित किया । रूपसज्जा – संजय चौधरी, प्रकाश परिकल्पना – सुजॉय घोषाल, संगीत संयोजन – रिभू श्रीवास्तव और वस्त्र विन्यास – अंशू श्रीवास्तव, प्रचार प्रसार – राहुल बरन, प्रस्तुति नियंत्रक – शोभा शुक्ला, सह निर्देशक – अनुज कुमार और प्रस्तुतकर्ता वरिष्ठ निर्देशक डॉ अशोक कुमार शुक्ल रहे जबकि प्रचार प्रसार – राहुल बरन और उद्घोषणा – प्रतिभा नागपाल ने की ।

Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World