Home / Slider / ”ऐसी ख़ुशबू तू मुझे आज मयस्सर कर दे, जो मेरा दिल मेरा एहसास मोअत्तर कर दे”

”ऐसी ख़ुशबू तू मुझे आज मयस्सर कर दे, जो मेरा दिल मेरा एहसास मोअत्तर कर दे”

हिन्दी साप्ताहिक शहर समता का स्थापना दिवस समारोह

”ऐसी ख़ुशबू तू मुझे आज मयस्सर कर दे”

प्रयागराज ।

शहर समता विचार मंच के तत्वावधान में 20 मई को हिंदी साप्ताहिक शहर समता अख़बार के स्थापना दिवस पर प्रयागराज के सम्मानित वरिष्ठ कवि डॉ शंभु नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक काव्यगोष्ठी का आयोजन गूगल मीट द्वारा हुआ |

मुख्य अतिथि प्रयागराज के चर्चित गजलकार तलब जौनपुरी एवं विशिष्ट अतिथि शिंलाग की सम्मानित कवयित्री अनीता पंडा रही। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे | संयोजन राजेश सिंह राज एवं अभिषेक केसरवानी का रहा।

काव्यगोष्ठी का शुभारंभ रचना सक्सेना के संचालन में गीता सिंह की वाणी वंदना से हुआ। सह संचालन सुमन दुग्गल का रहा । इस अवसर पर उमेश श्रीवास्तव ने शहर समता अखबार की विकास यात्रा पर चर्चा करते हुए सभी के प्रति आभार जताया |

काव्य गोष्ठी में सुमन दुग्गल ने पढ़ा “ऐसी ख़ुशबू तू मुझे आज मयस्सर कर दे, जो मेरा दिल मेरा एहसास मोअत्तर कर दे”|

नीना मोहन ने “पत्थर, शिलायें, पर्वत सब लांघ कर चली हूँ।ज़ाबाज़ बनके नभ का उर चीर उड़ रही हूँ अपराजिता हूँ मैं तो हिम्मत न हारती हूँजननी का रूप लेकर संसृति संवारती हूँ।’

रचना सक्सेना ने ‘न दे सकी पल चैन के कुछ, शर्मशार रही जिंदगी। सबकी व्यथा बस एक है, भागमभाग रही जिंदगी।’ पढ़कर आयोजन में चार चांद लगा दिये।

इस काव्यगोष्ठी में संतोष मिश्रा’,जया मोहन, शान्ता सिंह, मीरा सिन्हा, श्रद्धा शुक्ला लुधियाना,अन्नपूर्णा मालवीय, डा. वीरेंद्र तिवारी, चित्रा श्रीवास्तव गोरखपुर, देवी प्रसाद पांडेय, अशोक गुप्ता अचानक, डा. पूर्णिमा मालवीय, सरिता श्रीवास्तव, विजय कुमारी मौर्या, ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी, शैलेश वाराणसी, उमा सहाय, शुभा श्रीवास्तव, सुधा शर्मा, गीता सिंह, रेनू मिश्रा, आभा मिश्रा, डा. नीलिमा मिश्रा, हितेश कुमार मिश्रा, डॉ.उपासना पाण्डेय, डॉ.अर्चना पाण्डेय, उर्वशी उपाध्याय, प्रज्ञा शर्मा, संजय सक्सेना और कविता उपाध्याय ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में अभिषेक केसरवानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया |

Check Also

SMS परिसर में स्थापित हुई स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब

*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...