Home / Slider / कायस्थ: “कैलाश सारंग जी की पुण्यतिथि पर 13, 14 नवंबर को एक भव्य अधिवेशन मध्य प्रदेश में होगा”

कायस्थ: “कैलाश सारंग जी की पुण्यतिथि पर 13, 14 नवंबर को एक भव्य अधिवेशन मध्य प्रदेश में होगा”

वाराणसी।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा कि 83वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 30 व 31 जुलाई को हुई जिसमें देश के 125 से ज्यादा कार्यकारिणी सदस्यों सहित नेपाल के सदस्यों की उपस्थिति रही।

आज के कार्यक्रम का शुभारंभ मध्य प्रदेश सरकार के चिकित्सा व शिक्षा मंत्री माननीय विश्वास सारंग जी ने दीप प्रज्वलन के साथ साथ भगवान चित्रगुप्त की आरती व पुष्पांजलि के साथ शुरुआत हुई। माननीय विश्वास सारंग जी को अंग वस्त्र व पुष्प गुच्छ प्रदेश अध्यक्ष हृदय नारायण श्रीवास्तव जी ने दिया राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह ने माननीय विश्वास सारंग जी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस सम्मान देने की श्रेणी में प्रदेश व नगर लखनऊ की टीम ने किया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चौधरी जी ने अपने संबोधन में कहा कि पहले 54 विधायक के साथ केंद्र में मंत्री सांसद होते थे लेकिन मौजूदा परिवेश में केंद्र व प्रदेश सरकार में संख्या में लगातार गिरावट आती जा रही और वर्तमान में प्रदेश में सिर्फ राज्य मंत्री समेत चार विधायक ही है। केंद्र में शुन्यता है, यह हम सभी के लिए चिंतन का विषय है क्योंकि हमारी संख्या की तुलना में हिस्सेदारी नगण्य है ।

माननीय विश्वास कैलाश सारंग चिकित्सा शिक्षा गैस पुनर्वास मंत्री कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन ने सभी को आवाहन किया है समाज का हर वर्ग संगठित होकर हिंदू संस्कृति का शिरोधार करें और देश हित में कार्य करें कायस्थ समाज मनुष्य का मस्तिष्क बुद्धि है यदि बुद्धि सही होगी तो पूरा शरीर अच्छे से कार्य करेगा देश का हित होगा।

जिस कौम को कौम पर मरने का एहसास नहीं होता है उस कौम का जमाने में कोई इतिहास नहीं होता है। हिटलर से आंख से आंख मिलाकर बात करने की हिम्मत किसी में थी तो वह सुभाष चंद्र बोस जी थे। कायस्थ समाज में अब नई पीढ़ी को जोड़कर आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना चाहिए। कायस्थ समाज को दो विषयों पर सोचना होगा, युवाओं और महिलाओं को जोड़ना होगा। कायस्थ समाज को युवाओं का जोश और बुजुर्गों के होश के साथ कार्य करना चाहिए। समाज में विघटन को सुनिश्चित करने के लिए भी एक समिति बननी चाहिए।

माननीय विश्वास कैलाश सारंग चिकित्सा शिक्षा गैस पुनर्वास मंत्री कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन ने सभी को आवाहन किया है कि समाज का हर वर्ग संगठित होकर हिंदू संस्कृति का शिरोधार करें और देश हित में कार्य करें कायस्थ समाज मनुष्य का मस्तिष्क बुद्धि है यदि बुद्धि सही होगी तो पूरा शरीर अच्छे से कार्य करेगा देश का हित होगा।

माननीय सारंग जी ने आगे कहा कि 14 नवंबर को स्वर्गीय कैलाश सारंग जी की पुण्यतिथि पर 13, 14 नवंबर को एक भव्य अधिवेशन का मध्य प्रदेश में होना सुनिश्चित हुआ है।
मंच का संचालन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय श्रीवास्तव नीलू जी ने किया

Check Also

वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं नवसंवत्सर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया न्याय ...