
ए अहमद सौदागर
लखनऊ।
चिनहट पुलिस ने किशोरी को अगवा कर उसकी आबरू पर हमला करने वाले युवक को गिरफ्तार कर बालिका को सकुशल बरामद कर लिया।
इंस्पेक्टर चिनहट धनंजय पांडे के मुताबिक 25 जनवरी 2021 को एक पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को कांशीराम कॉलोनी चिनहट निवासी 20 वर्षीय मनीष त्रिवेदी अगवा कर कहीं लेकर चला गया है।
उन्होंने ने बताया कि इस इस सूचना पर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की गई और जल्द से जल्द पकड़ने के लिए जलसेतु चौकी प्रभारी मनीष वर्मा, उपनिरीक्षक शशि कपूर, कांस्टेबल संदीप कुमार कन्नौजिया व कांस्टेबल विशनपाल सिंह को लगाया गया।
चौकी प्रभारी मनीष वर्मा के मुताबिक सोमवार को उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि उक्त मुकदमे का आरोपी मनीष कहीं भागने की फिराक में लौलाई गांव के पास मौजूद है।
इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बालिका को सकुशल बरामद कर आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World