
किरण बेदी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रशंसा की। कहा कि प्रयागराज कुम्भ और अयोध्या में फैसले पर यहां की पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है।
डॉ दिलीप अग्निहोत्री

देश की प्रथम महिला आईपीएस किरण बेदी अपने शानदार कैरियर के लिए विख्यात रही है। इस समय वह पांडुचेरी की राज्यपाल है। यहां भी वह अपनी संवैधानिक सक्रियता के कारण लोकप्रिय है। जनहित के कार्यो में वह प्रोटोकॉल तोड़ कर निकल पड़ती है।
आज किरण बेदी लखनऊ में थी। उन्होंने हिन्दू चिंतन के कर्मफल सिद्धांत पर विश्वास व्यक्त किया। पुलिस सेवा से लेकर आज तक वह अच्छे कार्य करने का प्रयास करती है। यही सन्देश उन्होंने यहां पुलिस मुख्यालय में दिया। कहा कि सदैव अच्छे कर्म करने चाहिए।
वह लखनऊ में आयोजित सैंतालीसवी आल इंडिया पुलिस साइंस में शामिल हुई। यहां उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। कहा कि एक सौ साठ बीट बॉक्स की शुरुआत उन्होंने दिल्ली में की थी,यह कार्य लोगों के सहयोग से किया गया। उन्होंने कहा कि अपनी यूनिफार्म का सम्मान आस्था के अनुरूप करना चाहिये।
न्याय और हौसला पुलिस बल का मूलमंत्र है।
किरण बेदी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की प्रशंसा की। कहा कि प्रयागराज कुम्भ और अयोध्या में फैसले पर यहां की पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World