
लायंस राजधानी अनिंद का सेवा कार्य
लखनऊ .
लायंस क्लब राजधानी अनिंद द्वारा पीडितों और जरुरतमंदों की सेवा सम्बन्धित कार्योँ का समय समय पर आयोजन किया जाता है. इस क्रम में क्लब के सदस्यों ने आदर्श कुष्ठाश्रम आलमबाग में रहने वाले पीड़ितों को भोजन कराया. इस माध्यम से य़ह संदेश दिया गया कि समाज में वह अकेले नहीं हैं.इसके अलावा क्लब सदस्यों ने उनको उपहार भी दिए.

इस अवसर पर क्लब के संरक्षक राकेश अग्रवाल,अध्यक्ष महेश जैन, नरेश चंद्र, योगेश गोयल , योगेश दीक्षित, राम कुमार आजाद आशीष गांगुली,जम्बो जैन, धर्मेन्द्र गुप्ता, अचल मेहरोत्रा,प्रिया गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World