Home / Slider / शिमला में हुआ लायंस क्लब का चुनाव: रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

शिमला में हुआ लायंस क्लब का चुनाव: रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

शिमला में हुआ लायंस क्लब का चुनाव

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री
लायंस मंडल 321बी वन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का चुनाव शिमला में सम्पन्न हुआ। इसमें डिस्ट्रिक्ट गवर्नर व वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रथम के लिए अनुमोदन किया गया। जबकि वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय पद हेतु मुकेश जैन को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। लायंस संगठन के अनुसार डिस्ट्रिक्ट 321 बी वन में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चौदह जिले शामिल है। लाइंस चुनाव प्रणाली के अनुसार प्रति वर्ष वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय का चुनाव होता है। इसी के साथ वाइस गवर्नर प्रथम और डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद हेतु अनुमोदन प्रदान किया जाता है। जबकि निर्वाचित वाइस गवर्नर ही अगले वर्ष वाइस गवर्नर द्वितीय और इसके एक वर्ष बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बनता है।

 

Check Also

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र

द इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), उत्तर प्रदेश राज्य केंद्र लखनऊ 10 जुलाई, 2026 द इंस्टीट्यूशन ...