Home / Slider / Lucknow: गोमती नगर के विशाल खंड में जल निकासी की कार्य योजना

Lucknow: गोमती नगर के विशाल खंड में जल निकासी की कार्य योजना

विशाल खंड में जल निकासी की कार्ययोजना

लखनऊ.

विशाल खंड तीन गोमती नगर में वर्षा जल भराव की समस्या समाधान के द्रष्टिगत ज़न कल्याण समिति अपने स्तर से प्रयास करती रही है. पिछले दिनों समिति की बैठक में ज़न कल्याण महासमिति के महासचिव डॉ राघवेन्द्र शुक्ला और पार्षद राम कृष्ण यादव ने समस्या के निराकरण में सहयोग का आश्वासन दिया था.

गत दिवस नगर आयुक्त इंद्र जीत सिंह ने पार्षद राम कृष्ण यादव,समिति के अध्यक्ष नगीना प्रसाद,सचिव बी एल तिवारी ज्ञान प्रकाश नारायण और सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विशाल 3 के जल भराव स्थलों का निरीक्षण किया था.

इस क्रम में नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता शील कुमार श्रीवास्तव अवर अभियन्ता सदानन्द ने राम कृष्ण यादव,नगीना प्रसाद,बी एल तिवारी,जे एन मेहरोत्रा और एस के कटियार के साथ व्यापक निरीक्षण किया. पार्षद राम कृष्ण यादव ने बताया कि जल भराव समस्या समाधान निराकरण की कार्ययोजना बनाई गई है. इस पर कार्य प्रारंभ किया जाएगा.

Check Also

SMS परिसर में स्थापित हुई स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब

*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...