नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक
प्रयागराज।
माध्यम संस्थान, प्रयागराज द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को नुक्कड़ नाटक “कचरा से खतरा” का प्रभावशाली मंचन झूंसी स्थिति सरोज विद्या शंकर कॉलेज, संगम बांध पर बड़े हनुमान मंदिर के पास संगम के विभिन्न क्षेत्रों में किया गया ।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन सामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । उन्हें बताया गया कि स्वच्छता कितनी जरूरी है । साथ ही यह भी संदेश दिया गया कि गंदगी से हमारे स्वास्थ्य पर खराब प्रभाव पड़ता है और हम अनेकों बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं । नाटक में साफ-सफाई के साथ ही कचरा निस्तारण के बारे में भी बखूबी दर्शाया गया ।
नाटक का आलेख – राजेश कुमार, निर्देशन – विनय श्रीवास्तव तथा परिकल्पना व संयोजन – डॉ अशोक कुमार शुक्ल ने किया। कलाकारों में राजेश कुमार, पूजा कुशवाहा, श्रीकांत प्रजापति और राजकुमार ने अभिनय किया जबकि ढोलक पर राम अभिलाष रहे । जागरूकता कार्यक्रम में अंशु श्रीवास्तव, रिभु श्रीवास्तव, विपिन गौण, ओम श्रीवास्तव, सुधीर सिन्हा ने विभिन्न सहयोग किया ।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World

Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World