मुंबई
। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर आज मतदान किया जा रहा है। 11 बजे तक पूरे राज्य में 6 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी अपनी सहयोगी पार्टी शिवसेना और अन्य घटक दलों के साथ दुबारा सत्ता पाने के लिये जहाँ पूरा जोर लगाकर चुनाव लड़ रही है वही मुख्य बिरोधी पार्टी के रूप में कांग्रेस और एन सी पी गठबंधन काफी पीछे दिख रहा है।
कांग्रेस पार्टी बहुत हद तक महाराष्ट्र में सेनापति के बिना ही मैदान में उतरी हुई है। राष्ट्रीय नेतृत्व से भी महाराष्ट्र कांग्रेस को कोई विशेष सहयोग ना मिलने की वजह से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह नहीं दिखा। शरद पवार का जादू भी अब महाराष्ट्र की जनता में बेअसर हो चुका है। वहीं भाजपा की बात करें तो देवेन्द्र फड़नविस ने भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं को महाराष्ट्र में लाकर चुनाव को अपने पक्ष में करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 24 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे सामने आ जायेंगे।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World