
महिला काव्य मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश वार्षिकोत्सव सम्पन्न
23/4/2022 को प्रातः 10:00 बजे विज्ञान परिषद सभागार, चंद्रशेखर आज़ाद पार्क के सामने प्रयागराज में महिला काव्य मंच पूर्वी उत्तर प्रदेश इकाई का वार्षिकोत्सव पूरे जोश के साथ सम्पन्न हुआ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता नियति गुप्ता,मुख्य अतिथि ग्लोबल प्रेसिडेंट महिला काव्य मंच श्रीमती नीतू सिंह राय एवं विशिष्ट अतिथि मशहूर शायर कुंवर कुसुमेश तथा महिला काव्य मंच के संस्थापक श्री नरेश नाज जी रहे ।इस कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष पू० उ० प्रदेश मंजू पांडे तथा महिला काव्य मंच पूर्वी की महासचिव डॉ नीलिमा मिश्रा के द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन प्रथम सत्र में डा० नीलिमा मिश्रा और द्वितीय सत्र में ऋतंधरा मिश्रा ने किया। सरस्वती वंदना उर्वशी उपाध्याय ने और काव्यपाठ गीता , नीना, मंजुल मंजर, नवीन मंजू महक, बालकृष्ण पाण्डेय, रत्नेश द्विवेदी, ईश्वरशरण शुक्ल, अंशुल जी, सुधा सिंह, स्नेह सुधा, आभा मिश्रा ने किया । नगर के तमाम गणमान्य नागरिकों में प्रमुख थे प्रदीप, मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर पटेल, उमेश श्रीवास्तव, मुकुल मतवाला डा० योगेन्द्र पांडेय आदि धन्यवाद ज्ञापन ललिता नारायणी ने किया।

Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World