
*मोनरोको पुराछात्र एसोसियएशन’ के लखनऊ चेप्टर द्वारा मैंगो पार्टी का आयोजन*

मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान के पुराछात्र एसोसिएशन लखनऊ चैप्टर ने रहमान खेड़ा स्थित केंद्रीय उपोष्ण बागवानी संस्थान ‘परिसर में लगभग 70-80 परिवार के लोग मैंगो पार्टी में उपस्थित हुए और संस्थान परिसर में भ्रमण कर विभिन्न प्रजातियों के आम के बगीचो व अन्य प्रकार के फलदार बगीचो का बड़े उत्साह से आनंद उठाया।
इसी क्रम में, लखनऊ चैप्टर के पूर्व अध्यक्ष डाॅ0 भरत राज सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इं0 मनजीत सिंह अरोड़ा व डी. के. भंडारी तथा कोषाध्यक्ष, ई. सुनित वर्धन गुप्ता आदि ने सभी आगन्तुक इन्जीयर बन्धुओं व उनके परिवार का स्वागत किया तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु बगीचो का क्या महत्व है लोगों में चेतना जागृत की तथा पृथ्वी को हरा-भरा रखने हेतु संकल्प भी लिया। संस्थान के निदेशक का भी मोनेरको एसोएियेशन ने स्वागत किया।

सदस्यों व उनके परिवार ने दोपहर के भोजन के साथ बिभिन्न प्रजातियों के आम का भी रसास्वादन किया। उक्त कार्यक्रम के पश्चात् होजी व संगीत का भी आनंद उठाया l पूर्व अध्यक्ष ने इस कार्यक्रम की सफलता में लगे सभी का अभिवादन किया और उन्हें बधाई दी, विशेषकर मंजीत सिंह व सुनित वर्धन गुप्ता की भूरि भूरि प्रशंसा की ।

अंत में मंजीत सिंह ने कार्यक्रम में शरीक सदस्यों व उनके परिवार को धन्यवाद ज्ञापित किया।
डॉ.भरत राज सिंह,
पर्यावरणविद व पूर्व अध्यक्ष, मोनेरको पुराछात्र एसोसिएशन, लखनऊ चैप्टर l
9415025825
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World