
प्रसिद्ध पर्यावरणविद विजयपाल सिंह वघेल ने जल संरक्षण के महत्व तथा तरीकों पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ मुख्य अतिथि मनीष सिंह (दिल्ली बी.जे.पी. अध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा) तथा कपिल मिश्रा (पूर्व विधायक) ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
गाज़ियाबाद।
‘फायरस्टार’ क्लब ग़ाज़ियाबाद द्वारा जल संरक्षण की दिशा में लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए आज रविवार को एक मैराथन दौड़ का आयोजन राजनगर सैक्टर 6 स्थित सेंट्रल पार्क से किया गया जिसमें लगभग 2500 लोगों की मौजूदगी रही।

इस मैराथन की शुरुआत सेंट्रल पार्क से हुई तथा मैराथन आर. डी. सी. से होते हुए कचहरी वाली रोड से निकलकर सरस्वती विद्या मंदिर की तरफ से होते हुए वापस सेंट्रल पार्क तक गयी।

इस मैराथन में 100 विजेताओं को सम्मानित किया गया तथा उन्हें गिफ्ट वाउचर दियेे गये। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमााण पत्र भी दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद विजयपाल सिंह वघेल ने जल संरक्षण के महत्व तथा तरीकों पर प्रकाश डाला। साथ ही साथ मुख्य अतिथि मनीष सिंह (दिल्ली बी.जे.पी. अध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा) तथा कपिल मिश्रा (पूर्व विधायक) ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनीष सिंह ने कहा कि ‘मैराथन दौड़’ लोगों को सामाजिक सरोकारों से अवगत कराने के लिए एक बेहतरीन पहल है। वे भविष्य में भी इसका समर्थन करेंगे। साथ ही, उन्होंने फायरस्टार क्लब को इन सामाजिक आयोजनों पर लगातार काम करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
फायरस्टार क्लब के संस्थापक आदित्य पंडित एवं स्वदेश यादव ने क्लब की उप्लब्धिगों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे समाज के कल्याण के लिए और अधिक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उनका अगला कार्यक्रम वृक्षारोपण होगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीवेश वर्मा, चिराग सिंघल, विनीत शर्मा, जयकुमार गुप्ता, गोल्डी सहगल, प्रखर तिवारी, लोकेश कौशिक, महेश बाबू, राज चौधरी, अनुज चौधरी, धीरज शर्मा, अनुराग शर्मा, विजय लूम्बा, सूरज,आशुतोश, अखिल, गौरव, पंकज, अभिषेक, लबी, तुषार, सोमित, विपिन, नवीन,संजीव, गोलू, अंशु आदि के अतिरिक्त शहर के और भी कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस मैराथन में मेडिकल की सहायता के लिए ‘मैक्स हॉस्पिटल’ ने अपनी एम्बुलेंस भेज कर सहयोग किया।
‘अर्वाचीन भारतीय पब्लिक स्कूल’ ने नाटक के माध्यम से जल संरक्षण का महत्व समझाया।।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World