अब खुद छुड़ाएंगी छेड़ने वालों के छक्के: जेसीपी
दिया जायेगा मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण
ए अहमद सौदागर
लखनऊ।
किसी का सहारा भी नहीं चाहिए उन्हें, यह खौफ भी नहीं कि खुद को कैसे सुरक्षित रखें। महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाले अपराध की रोकथाम तथा शोहदों व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मिशन शक्ति अभियान के साथ-साथ शोहदों और अपराधियों से कैसे निपटा जाए, इसके लिए संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोरा लड़कियों की हिम्मत बढ़ाने के उन्हें मार्शल आर्ट सिखाने के लिए शुरू करने का मन बना लिया है।
राजधानी लखनऊ में बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं के मद्देनजर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोरा लड़कियों की हौसला अफजाई करने के लिए मार्शल आर्ट सिखाने की कवायद शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।
उन्होंने ने बताया कि इस अभियान के लिए अलग-अलग एसोसिएशन व स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्यो के साथ बैठक कर मार्शल आर्ट सिखाने का तरीका सिखाया जायेगा।
संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोरा के मुताबिक इस अहम योजना में कालेज की छात्राओं को मार्शल आर्ट सिखाने के साथ-साथ कई ऐसे गुर सिखाए जाएंगे, ताकि महिलाओं के साथ होने वाले अपराध पर ये लड़कियां शोहदों और अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब देने में कामयाब हो।
पुलिस वस्त्र के साथ अब खोला जाएगा बुक बैंक
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोरा की अगुवाई में पुलिस वस्त्र के बाद अब पुलिस लाइन में बुक बैंक खोलने की भी तैयारी की जा रही है।
इस मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोरा का कहना है कि अक्सर सुनने में आता है कि समाज में कुछ ऐसे लोग हैं जो अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई करने में असमर्थ हैं।
उन्होंने बताया कि ग़रीब मजलूमों के बच्चे भी अशिक्षित न रहें इसके लिए लोगों की मदद से पुलिस लाइन में बुक बैंक खोलने की तैयारी की जा रही है, ताकि असमर्थ वर्ग के बच्चे भी पढ़-लिखकर कर अपना और अपने माता-पिता का भविष्य संवारने में कामयाब रहे।