Home / Slider / ओलंपिक पदक जीतने ले बाद मीराबाई चानू भारत लौटी

ओलंपिक पदक जीतने ले बाद मीराबाई चानू भारत लौटी

चानू ने व्यक्त किया नरेंद्र मोदी का आभार

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
खेलो इंडिया अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इसके अलावा दूर दराज के गांवों में गरीबों के द्वार तक पदम् सम्मान पहुंचाने का श्रेय भी नरेंद्र मोदी को है। चानू को भी 2018 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। इन दोनों अभिनव प्रयोगों ने मीरा बाई चानू का उत्साह बढ़ाया। उन्हें पदम् सम्मान भी मिला। साथ ही प्रतियोगिता की तैयारी हेतु विशेष प्रशिक्षण दिलाने की भी व्यवस्था की गई।

ओलंपिक पदक जीतने ले बाद वह भारत लौटी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया। कहा कि उन्होंने मुझे बहुत कम समय में अभ्यास के लिए अमेरिका भेजा था। सभी तैयारियों को एक दिन में पूरा किया गया था। उनके कारण ही मुझे अच्छा प्रशिक्षण मिला और मैं पदक जीतने में सफल रही। मेरी सफलता का श्रेय टॉप्स अर्थात टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना जैसी योजनाओं को भी जाता है।

मणिपुर की इस खिलाड़ी ने 49 किग्रा वर्ग में कुल 202 किग्रा (87 किग्रा + 115 किग्रा) भार उठाकर शनिवार को रजत पदक हासिल किया था। नई दिल्ली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। तोक्यो ओलंपिक में रजक पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू के स्वदेश लौटने पर सोमवार की शाम रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल मंत्रालय में सम्मानित किया।

इस दौरान रेलमंत्री ने दो करोड रुपये देने का ऐलान भी किया। इसके साथ ही एक प्रमोशन भी रेलमंत्री ने देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह भारत के लिए गौरव और भारतीय रेलवे के लिए सम्मान है। मीराबाई चानू भारतीय रेलवे की कर्मचारी है और रेलवे की अगुवाई में ही वह ओलंपिक में भाग लेने गई। इस से पहले मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को घोषणा की कि तोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राज्य पुलिस विभाग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उन्हें एक करोड़ रुपये का इनाम भी देगी।

Check Also

वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं नवसंवत्सर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया न्याय ...