
प्रयागराज।
इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया की प्रयागराज चैप्टर की बैठक चैप्टर के अध्यक्ष एवं निदेशक, उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ अमित भारद्वाज के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सोसाइटी का प्रयागराज चैप्टर पेयजल की सुविधा को केंद्र में रखकर अगले कुछ महीनों तक कार्य करेगा। कुछ आंगनवाड़ी केंद्रों का चुनाव कर वहां पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी। साथ ही यह भी तय हुआ कि कोरोनावायरस को देखते हुए वैक्सीनेशन जागरूकता का भी कार्यक्रम चलाया जाएगा।
बैठक की अध्यक्षता चैप्टर के अध्यक्ष एवं निदेशक, उच्च शिक्षा, उत्तर प्रदेश सरकार, डॉ अमित भारद्वाज ने की। बैठक में डॉक्टर बी एल शर्मा, सहायक निदेशक उच्च शिक्षा, श्री सतीश कुमार तिवारी, श्री विजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
धन्यवाद ज्ञापन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ राजेश कुमार गर्ग ने किया।
उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी ऑफ इंडिया की स्थापना अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति डॉ नागेंद्र सिंह जी ने की थी। वर्तमान में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ योगेंद्र नारायण जी हैं जो कि राज्यसभा, भारत सरकार के पूर्व सचिव थे। वे उत्तर प्रदेश सरकार के भी प्रमुख सचिव रहे। डॉक्टर आर के भटनागर जी सेवानिवृत्त आई ए एस, वर्तमान में इस के राष्ट्रीय महासचिव हैं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World