
हिन्दुओं पर हमले के विरोध में ज्ञापन
लखनऊ.
विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने शांति मार्च निकाल कर हिन्दुओं पर हो रहे हमलों पर विरोध व्यक्त किया.
राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन में पिछले दिनों नमाज़ के बाद सुनियोजित उपद्रव का उल्लेख किया गया. कहा गया कि इससे हिन्दुओं को क्षति उठानी पड़ती है. देश हित में इस प्रकार के हिंसक प्रदर्शन पर कठोरता से रोक लगाने की आवश्यकता है.
य़ह जानकारी अम्बुज कुमार ओझा मीडिया प्रभारी विहिप ने दी.इस अवसर पर मुनेंद्र सिंह (विभाग संयोजक बजरंग दल)
पुष्पेंद्र अनिरुद्ध, नितेश शर्मा, अविनाश सिंह, पंकज तिवारी, मनोज मिश्रा सहित भारी संख्या में विहिप एवम बजरंग दल कार्यकर्ता सम्मलित हुए.
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World