Home / Slider / ‘थम्ब प्रिन्टेड : पीजेन्टस स्पीक टू गांधी’ पुस्तक के द्वितीय खंड का विमोचन

‘थम्ब प्रिन्टेड : पीजेन्टस स्पीक टू गांधी’ पुस्तक के द्वितीय खंड का विमोचन

बीकानेर।

आज 4 सितम्बर 2023 को नेशनल कमेटी आफ आर्किविस्ट्स (NCA) का 46वां अधिवेशन बीकानेर में आरम्भ हुआ |

इस अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व संस्कृति एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री , श्री अर्जुन राम मेघवाल ने देश की अभिलेखीय धरोहर को संरक्षित रखने का आह्वान करते हुए इस क्षेत्र में नवीन तकनीकी का प्रयोग करने पर बल दिया |

इस अवसर उन्होंने ‘थम्ब प्रिन्टेड : पीजेन्टस स्पीक टू गांधी‘ नामक पुस्तक के द्वितीय खंड का विमोचन किया। इस पुस्तक का प्रकाशन राष्ट्रीय अभिलेखागार व नवजीवन ट्रस्ट द्वारा किया गया है।

अभिलेखों की महत्ता पर बल देते हुए मंत्री ने देश के राज्य अभिलेखागारों के प्रतिनिधियों का बीकानेर की धरती पर स्वागत करते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेजों का उल्लेख किया|

बीकानेर की समृद्ध अभिलेखीय परम्परा का उल्लेख करते हुए मंत्री जी ने बताया कि प्रथम विश्व युद्ध की समाप्ति पर जिस शांति संधि (28 जून 1919) पर फ्रांस के वर्साय शहर में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किये उनमें बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह जी भी शामिल थे| इस संधि की एक प्रति राष्ट्रीय अभिलेखागार में आज भी संरक्षित है |

इससे पहले राष्ट्रीय अभिलेखागार के महानिदेशक श्री अरुण सिंघल जी ने बताया कि अपने समस्त अभिलेखीय विरासत को अगले 2 वर्षो मे डिजिटाइज करने की महत्वाकांक्षी योजना पर कार्य शुरू किया है | जिसके अन्तर्गत उसके संग्रह के लगभग 35 करोड़ पृष्ठो का डिजिटल रूप में विभाग के पोर्टल अभिलेख पटल पर उपलब्ध करा दिये जायेगें| उन्होंने बताया कि पुरे विश्व में यह अपने प्रकार की विशालतम योजना है |

(Dr. Sanjay Garg/ डा. संजय गर्ग)

Deputy Director/ उप निदेशक 

National Archives of India/ राष्ट्रीय अभिलेखागार

Ministry of Culture, Government of India,

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार,

Janpath, NEW DELHI – 100001 (INDIA)

जनपथ, नई दिल्ली – 110001 (भारत) 

Ph./ फोन: +91-11-23073659 (Office/ कार्यालय)

Ph. फोन: +91-9013258579 (mobile मोबाइल)

www.nationalarchives.nic.in 

Online Search Portal/ अभिलेख खोज पटल: www.abhilekh-patal.in

E-mail/ ई-मेल: [email protected]

वीरेंद्र मिश्र: दिल्ली ब्यूरो

Check Also

रक्षामंत्री के पीआरओ डॉ राघवेन्द्र शुक्ला ने किया ओपन जिम का लोकार्पण 

रक्षामंत्री के पीआरओ ने किया ओपन जिम का लोकार्पण  रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री  खेलो इंडिया व ...