
होमियोपैथी और आयुर्वेद में दिखा वकीलों का रुझान
हाईकोर्ट बार के स्वास्थ्य शिविर में 1500 से अधिक वकीलों ने कराया पंजीकरण
प्रयागराज।
वकीलों को होम्योपैथी और आयुर्वेदिक चिकित्सा बहुत ही अधिक भा रही है यही कारण है कि बुधवार से हाईकोर्ट बार द्वारा आयोजित दो दिवसीय आयुर्वेदिक, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा शिविर में वकीलों ने जमकर पंजीकरण कराया और चिकित्सीय परामर्श लिया। इस दौरान 1500 से अधिक अधिवक्ताओं ने होम्योपैथी, आयुर्वेद के चिकित्सकों से परामर्श लिया। शिविर में एस.बी.एल. और व्हीजल कम्पनियों ने होम्योपैथी दवाओं का निःशुल्क वितरण किया।
शिविर का आयोजन हाईकोर्ट बारएसोसिएशन, इलाहाबाद की स्थापना के 150 वर्ष पूरा होने पर स्व0 पं0 विमल चन्द्र तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता, मा0 उच्च न्यायालय, इलाहाबाद की स्मृति में किया गया था। बुधवार सुबह मा0 न्यायमूर्ति श्री अश्वनी कुमार मिश्र और मा0 न्यायमूर्ति श्री विक्रम डी0 चौहान ने शिविर का उद्घाटन किया।
शिविर के संयोजक बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्र ने बताया कि शिविर में जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ0 संजीव वर्मा व उनकी टीम के डॉ0 सुलभ त्रिपाठी, डॉ0 निशि पाठक वरिष्ठ चिकित्साधिकारी सहित डॉ0 राकेश कुमार, डॉ0 महेन्द्र त्रिपाठी, डॉ0 पूनम सिंह एवं अन्य चिकित्साधिकारी व क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 शारदा प्रसाद सहित डॉ0 मनोज कुमार सिंह, डॉ0 राजेन्द्र कुमार, डॉ0 खुशनुमा परवीन सिद्दीकी एवं डॉ0 सुमन मिश्रा अपनी-अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
अधिवक्ताओं ने मधुमेह, रक्तचाप, आँख, हड्डी, पेट एवं अन्य रोगों पर चिकित्सीय परामर्श लिया। अतिथियों का स्वागत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार सिंह और महासचिव श्री नितिन शर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर किया तथा मा0 अतिथिगण ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया। उक्त शिविर का संचालन बार के उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार मिश्र ‘‘जयहिन्द’’ द्वारा किया गया।

उक्त अवसर पर श्री अमित के0 श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सर्वश्री आशुतोष पाण्डेय, अशोक कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार मिश्र (अजय जय हिन्द), अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, स्वर्ण लता सुमन (उपाध्यक्षगण), सर्वेश कुमार दुबे (संयुक्त सचिव, प्रशासन), अजय सिंह (संयुक्त सचिव लाइब्रेरी), अमरेन्दु सिंह, (संयुक्त सचिव प्रेस), अंजना चतुर्वेदी (संयुक्त सचिव, महिला), आशीष कुमार मिश्र (कोषाध्यक्ष), प्रीति द्विवेदी, श्रीमती सरिता सिंह, अभ्युदय त्रिपाठी, विनोद राय, अमित कुमार पाण्डेय, ओम प्रकाश विश्वकर्मा (ओ.पी. विश्वकर्मा), अरविन्द कुमार सिंह, अरूण कुमार त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र (नगरहा), सुधीर कुमार केसरवानी (एस0के0 केसरवानी), साइमा सहेर, अनिरूद्ध ओझा, अनिल कुमार मिश्र, गुलाब सिंह यादव एवं अनिल प्रताप सिंह (कार्यकारिणी सदस्यगण) सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

(अमरेन्दु सिंह)
संयुक्त सचिव प्रेस
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World