Home / Slider / “नशा नाश का कारण है, हमें बुरी आदतों से बचना चाहिए”: प्रोफेसर सत्यदेव

“नशा नाश का कारण है, हमें बुरी आदतों से बचना चाहिए”: प्रोफेसर सत्यदेव

‘बुरी आदतों से बचना चाहिए – प्रो सत्यदेव’

प्रयागराज।

‘नशा मुक्ति अभियान’ के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना इलाहाबाद विश्वविद्यालय द्वारा एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। यह आयोजन हिन्दी विभाग में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना इलाहाबाद विश्वविद्यालय की इकाई 8 के समस्त विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्रोफेसर सत्यदेव जी ने कहा कि नशा नाश का कारण है। हमें बुरी आदतों से बचना चाहिए। हमें सजग और जागरूक होने की आवश्यकता है। बुरी आदतों में फंसकर जिंदगी तबाह हो जाती हैं। नशा जरूरी नहीं है। किताब जरूरी है। किताबें ही हमें नशा मुक्त बना सकती हैं। हमें जागरूक बनने की आवश्यकता है।

छात्रों को संबोधित करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव श्री अमित त्रिपाठी जी ने कहा कि यदि हम अपने को बुरी आदतों से नहीं बचा सकते तो समाज को कैसे बचायेंगे। यदि हम नशा करेंगे तो न तो हमें सम्मान मिलेगा और न ही हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगें। हमें अपने आदर्श खुद बनाने होंगे।

अपनी बात रखते हुए लीगल आफीसर श्री पीयूष मिश्रा जी ने कहा कि भारत के अनेक राज्यों में शराबबंदी है। लेकिन क्या केवल कानून से ही बदलाव संभव है। हमें नशे की आदत से बचकर देश हित में कार्य करना चाहिए। अपने आप को नशे के दलदल से बचाने की आज अत्यन्त आवश्यकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता इलाहाबाद विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राजेश कुमार गर्ग ने की। संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिव कुमार यादव जी ने किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने नशा मुक्ति हेतु शपथ भी ग्रहण की |

Check Also

SMS परिसर में स्थापित हुई स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब

*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...