Home / Slider / NCZCC: सांस्कृतिक केन्द्र प्रेक्षागृह में बैसाखी उत्सव शुरू

NCZCC: सांस्कृतिक केन्द्र प्रेक्षागृह में बैसाखी उत्सव शुरू

सांस्कृतिक केन्द्र प्रेक्षागृह में बैसाखी उत्सव शुरू

प्रयागराज।

उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज और संगीत नाटक अकादमी, चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 7 दिवसीय बैसाखी उत्सव आज ‘हिन्द दी चादर’ नाटक के खूबसूरत मंचन के साथ हुआ।

सिखों के नौवें गुरु, गुरुतेग बहादुर के जीवन बलिदान पर आधारित यह नाटक दर्शकों को भीतर तक झकझोर गया। रविन्दर सिंह द्वारा लिखित और बलविंदरजीत सिंह बन्नी द्वारा निर्देशित यह नाटक इतनी सरल पंजाबी भाषा में था कि हर दर्शक हर संवाद समझता और प्रतिक्रिया देता रहा।

सांस्कृतिक केन्द्र प्रेक्षागृह में इंपैक्ट आर्ट, चंडीगढ़ के कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों के मन में क्षोभ और करुणा पैदा करने में सफल रहे। मंच सज्जा, प्रकाश व्यवस्था प्रभावी थी।

बैसाखी उत्सव का शुभारंभ इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय पीठ के निदेशक और प्राचीन इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ हर्ष ने दीप जलाकर किया।

Check Also

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी : रतिभान त्रिपाठी

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी  “””””””””” राजनीतिक रुतबेबाजी से अलहदा एक सरल और ...