Home / Slider / गणित विभाग के प्रोo पी० के० सिंह का व्याख्यान हुआ

गणित विभाग के प्रोo पी० के० सिंह का व्याख्यान हुआ

प्रयागराज, 19 मार्च 2025.

इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई संख्या 5 एवं 10 का सात दिवसीय विशेष शिविर (18_24 मार्च 2025) के दूसरे दिन के कार्यक्रम आज 19 मार्च 2025 को सम्पन्न हुए। कार्यक्रम में गणित विभाग के प्रोo पी० के० सिंह का व्याख्यान हुआ।

प्रो० सिंह ने बताया कि देश की आजादी के बाद एक ऐसी शिक्षा नीति की जरूरत महसूस हुई जिसमें शिक्षा के साथ साथ छात्रों मे सामाजिक जागरुकता का भी ज्ञान हो। इसी उद्देश्य से राष्ट्रीय सेवा योजना को लागू किया गया। इस योजना के माध्यम से छात्रों मे सामाजिक चेतना का प्रसार हुआ, एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई। छात्रों के जीवन में अनुशासन होना चाहिए जिससे वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। इसी उद्देश्य से भारत के संविधान में मूल अधिकार के साथ साथ मनुष्य के कर्तव्यों को भी उल्लेखित किया गया।

प्रो० सिंह ने सतत विकास की अवधारणा का भी उल्लेख किया। मनुष्य को प्राकृतिक संसाधनों का उतना ही उपयोग करना चाहिए जितना आवश्यक है। संसाधनों के दुरूपयोग से भविष्य में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डॉ अवनीश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि इस कार्यक्रम का एक उद्देश्य यह भी है कि श्रम के प्रति युवाओं को जागरूक करना। इसके लिए स्वयं सेवकों को पोस्टर, स्लोगन आदि के द्वारा जन सामान्य में भी जागरूकता फैलाने को प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉo अवनीश कुo चतुर्वेदी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉo ज्ञानचंद सिंह यादव द्वारा किया गया।

Check Also

अंबेडकर नगर निवासी राजेश यादव की गिरफ्तारी पर रोक

श्री बी डी निषाद अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद प्रयागराज अंबेडकर नगर निवासी राजेश यादव की ...