Home / Slider / “पर्यावरण की जिम्मेदारी हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है”

“पर्यावरण की जिम्मेदारी हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है”

प्रयागराज।

राष्ट्रीय सेवा योजना, जगत तारन महिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के जैव रसायन विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर बेचन शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की जिम्मेदारी हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें न केवल आसपास स्वच्छता रखनी चाहिए बल्कि अपने संपूर्ण परिवेश की इस दृष्टि से चिंता करनी चाहिए ।

कार्यक्रम में उपस्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक, डॉ. राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत भी हमारा लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ दीपशिखा बनर्जी जी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ अंकिता चतुर्वेदी एवं डॉ निर्मला गुप्ता सहित छात्राएं मौजूद रहीं।

Check Also

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन की गोष्ठी

महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन होटल ‘प्रयाग इन’  में किया ...