Home / Slider / “आपदा प्रबन्धन और सेवा में नवयुवकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है”

“आपदा प्रबन्धन और सेवा में नवयुवकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है”

महाकुम्भ (13 जनवरी से 26 फरवरी, 2025) में राष्ट्रीय सेवा योजना, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों को सक्रिय रूप से आगंतुकों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों, दर्शनार्थियों, स्नानार्थियों के मध्य अपनी सेवा की भूमिका के निर्वहन और इस दौरान लोगों को स्नान हेतु स्थान मार्गदर्शन, खोए हुए व्यक्तियों को अपनों से मिलाने, दुर्घटनाग्रस्त व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा हेतु चिकित्सा शिविर तक पहुंचाने सहित यातायात और आपदा प्रबन्धन सम्बन्धी सेवा कार्य का सम्यक रूप से निर्वहन करने के निमित्त हरी झंडी दिखाकर रवाने करते हुये इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आशीष खरे ने कहा कि आपदा प्रबन्धन और सेवा में नवयुवकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है।

विभागाध्यक्ष समाजशास्त्र प्रो. आशीष सक्सेना ने कहा कि सेवा कार्य पूर्णमनोयोग पूर्वक करना चाहिये। मुख्य कुलानुशासक प्रो. राकेश सिंह ने कहा कि सेवा परम धर्म है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक प्रो. राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि पुण्य सलिला माँ गंगा और अमृत सलिला माँ यमुना के साथ, नीर क्षीर विवेकप्रदायिनी अदृश्य सरस्वती के पावन संगम, समुद्र मन्थन से उदभूत अमृत के सबसे वरेण्य महत्त्ववत्ता वाले तीर्थराज प्रयाग में महाकुम्भ के अवसर पर सेवा सौभाग्य का कार्य है।अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीष गौतम ने किया ।

उल्लेखनीय है कि अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा आपदा से बचाव हेतु 1000 राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को चिन्हित कर उन्हें किट (हाफ जैकेट, सीटी और टार्च) प्रदान कर आपदा में सहयोग के लिये तैयार किया गया है। स्वयंसेवक उत्साहित हैं और किसी भी आपदा में सेवा कार्य के लिये तैयार हैं।

Check Also

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी : रतिभान त्रिपाठी

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी  “””””””””” राजनीतिक रुतबेबाजी से अलहदा एक सरल और ...