
राष्ट्रीय सेवा योजना, ईश्वर सरण महाविद्यालय, प्रयागराज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस समारोह (24 सितम्बर) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज में कुशल नेतृत्व के विकास का प्रकल्प है। जिसके माध्यम से छात्रों में बहुआयामी व्यक्तित्व का विकास होता है। प्रत्येक स्वयंसेवक को प्रत्येक दिन कुछ न कुछ समाज कार्य अवश्य करना चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ उमेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष अर्थशास्त्र विभाग, यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज ने कहा कि एन.एस.एस. 2 वर्ष के सामाजिक सेवा के माध्यम से श्रम का महत्व, सामुदायिक बोध, समाज कल्याण और जीवन बोध को पैदा करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह योजना “मैं नहीं आप” को चरितार्थ करती है।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आलोक मिश्र ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि विषय प्रवर्तन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. अरविंद मिश्र ने किया।
संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कृष्णा सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अफाक अहमद ने किया।

कार्यक्रम में डॉ. शैलेश यादव, डॉ रुचि गुप्ता, डॉ गायत्री सिंह सहित स्वयंसेवक और स्वयंसेविकायें उपस्थित रहीं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World