“युवा : एक शक्ति” विषय पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता
राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट 04, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर “युवा : एक शक्ति” विषय पर आयोजित निबन्ध प्रतियोगिता मे अनेकों स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ राष्ट्रीय सेवा योजना इलाहाबाद विश्वविद्यालय के समन्यवयक डॉ. राजेश कुमार गर्ग ने किया। उन्होंने युवा शक्ति से आह्वान किया की वे स्वयं के हित के साथ ही इस समाज के हित के लिए प्रतिबद्ध हों। स्वामी विवेकानन्द के जीवन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन हम सबके लिए प्रकाशस्तंभ है जो निरंतर हमारा मार्ग प्रशस्त करता रहता है। स्वामी विवेकानंद का उनके गुरु के प्रति समर्पण आज के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनुकरणीय है। उन्होने स्वयंसेवकों से स्वामी जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ शशिकांत शुक्ल ने कहा कि स्वयंसेवकों को समाज के प्रति, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों से परिचित होना चाहिए। इस अवसर स्वयंसेवक आशुतोष राज को इलाहाबाद विश्वविद्यालय की तरफ़ से 25वें राष्ट्रीय युवा उत्सव, 2022 में प्रतिभागिता हेतु चयनित होने पर सभी ने बधाई भी दी।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World