Home / Slider / NSS AU: “होलिका दहन पर हरे वृक्षों को न काटें”

NSS AU: “होलिका दहन पर हरे वृक्षों को न काटें”

इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई संख्या 5 एवं 10 के सात दिवसीय विशेष शिविर के सातवें दिन दिनांक 17 मार्च 2024, विज्ञान संकाय के गणित विभाग में संपन्न हुआ।

आज के कार्यक्रम में आर्यकन्या डिग्री कॉलेज के डॉ अमित पांडेय ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना में मिलने वाले अवसरों को विस्तार से बताया। आज के दूसरे वक्ता पर्यावरण संरक्षक श्री कृष्ण मोहन जी ने स्वयं सेवकों से “पर्यावरण संरक्षण” करने का सुझाव दिया। उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों का सविस्तार वर्णन किया। आने वाले होलिका दहन पर हरे वृक्षों को न काटने और गाय के गोबर के उपलों के प्रयोग करने को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें गायन, कविता पाठ, देशभक्ति गीत तथा कैंप के अपने अनुभवों को भी साझा किया गाय। तदोपरांत विज्ञान संकाय में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें प्लास्टिक के बोतलों, पॉलिथीन और अन्य कचरों को सफाई के बाद डस्टबिन में डाला गया। इसमें दोनो इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार चतुर्वेदी और डॉ. ज्ञानचंद्र सिंह यादव सहित सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Check Also

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी : रतिभान त्रिपाठी

श्रद्धा-स्मरण / स्व. पूरन चंद्र जोशी जी  “””””””””” राजनीतिक रुतबेबाजी से अलहदा एक सरल और ...