
कोरोना वायरस पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रहा है। भारत में भी इस वायरस से जुड़े मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को हिदायत दी गई है कि वे अपने हाथों को बार-बार साबुन और पानी से धोएं। इसके अलावा वह सेनेटाइजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दीपिका पादुकोण और अऩुष्का शर्मा जैसे सितारों ने अपना वीडियो पोस्ट लोगों को हाथ धोने के सही तरीके बताए हैं। ऐसी ही कोशिश बंगाली एक्ट्रेस और सासंद नुसरत जहां ने भी की , लेकिन उन्हें एक गलती के चलते सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा।
एक्ट्रेस नुसरत जहां ने कोरोना वायरस से बचने के लिए हाथ धोने का सही तरीका बताते एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वो हाथ धोती हुई नजर आ रही हैं, लेकिन वीडियो में ये भी साफ नजर आ रहा है कि जितनी देर वो अपने हाथों पर साबुन मलती हैं, नल से उतनी देर तक पानी बहता रहता है। ये बात सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने नुसरत को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने लिखा, ‘हां सैनिटाइजेशन बहुत जरूरी है, लेकिन इसी के साथ पानी भी जरूरी है। आप पूरे समय पानी को बर्बाद कर रही थीं। यह दुखद है।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी नुसरत से पानी बर्बाद न करने की अपील कर रहे हैं। बता दें कि साल 2019 में हुई नुसरत जहां की शादी ने खूब सुर्खियां बटोंरी थीं। उन्होंने 19 जून को टर्की के बोडरम सिटी में बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ शादी रचाई। शादी के बाद उन्होंने एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था। इसके अलावा नुसरत सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में रहती हैं।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World