
सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. राजकुमार शर्मा पर केंद्रित नूतन कहानिया के अंक का विमोचन

“डा. शर्मा का साहित्य सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा”: कुँवर मानवेन्द्र सिंह
लखनऊ।
प्रयागराज से वर्ष 1976 में मे प्रकाशन प्रारंभ करने वाली नूतन कहानियां मासिक पत्रिका ने दैनिक भास्कर के लखनऊ व्यूरो प्रमुख रहे वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र अग्निहोत्री के संपादन में वर्ष 2018 से साहित्य, कला एवं संस्कृति की पत्रिका के रूप में परिवर्तित हो कर साहित्य जगत में अलग पहचान स्थापित करने में सफल हुई है। प्रयागराज के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राजकुमार शर्मा पर केंद्रित अंक का विमोचन सभापति विधान परिषद कुँवर मानवेंद्र सिंह द्वारा विधान परिषद कक्ष में किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. पवन पुत्र बादल, डॉ. ब्रह्मदेव तिवारी आईएएस, डा. राजेश सिंह प्रमुख सचिव विधान परिषद, प्रमोद गोस्वामी, सुरेन्द्र दुबे वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन
प्रेम शंकर अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार शर्मा की पुत्री कुमकुम शर्मा ने अनेक संस्मरण सुनाए और अग्निहोत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए माननीय सभापति विधान परिषद कुँवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि साहित्य, कला संस्कृति की मासिक पत्रिका नूतन कहानियाँ विशेषांक के माध्यम से हमारी पुरानी पीढी के
साहित्यकारों पर केन्द्रित अंक निकाल कर महत्वपूर्ण कार्य कर रही है। डा0 राजकुमार शर्मा का साहित्य सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा। इस कार्य के लिए संपादक सुरेन्द्र अग्निहोत्री बधाई के पात्र हैं।

डॉ पवन पुत्र बादल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नूतन कहानियां के रूप में परिवर्तन के लिए संपादक को बधाइयां दी तथा इसी तरह भविष्य में भी अनेक साहित्यकारों/पत्रकारों पर विशेषांक निकालने के लिए प्रेरित किया।
डॉ ब्रह्मदेव तिवारी आईएएस ने कहा कि साहित्य के बिना समाज का उत्थान एवं विकास संभव नहीं है। इसलिए जरूरी है कि साहित्य कला एवं संस्कृति के विकास पर ध्यान दिया जाए। महादेवी वर्मा, निराला जी, पंत जी के सानिध्य में कार्य करने वाले डॉक्टर राजकुमार शर्मा पर केंद्रित अंक निकालकर सुरेंद्र अग्निहोत्री ने महत्वपूर्ण कार्य किया।
इस अवसर पर डॉ राजेश सिंह प्रमुख सचिव विधान परिषद, सुरेश गुप्ता विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश द्विवेदी, विजय निगम, राजेंद्र सिंह, संपादक दैनिक भास्कर वीरेंद्र सक्सेना, पूर्व सूचना आयुक्त आदि मौजूद रहे।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World