Home / Slider / महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती पर अध्यात्मिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी
महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती पर अध्यात्मिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी

महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती पर अध्यात्मिक स्वास्थ्य पर संगोष्ठी का आयोजन
आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती पर विश्व आयुर्वेद मिशन द्वारा माघ मेला शिविर में आध्यात्मिक स्वास्थ्य की अवधारणा विषय पर स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय गंगानाथ झा परिसर प्रो.ललित कुमार त्रिपाठी एवं अपर मेला अधिकारी डा विवेक चतुर्वेदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
प्रो ललित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महर्षि दयानन्द ने आजीवन आध्यात्मिक ऊर्जा एवं वेदों के प्रचार प्रसार के लिए तप किया। आध्यात्मिक स्वास्थ्य का अर्थ अपने अंतरिक ज्ञान से जुड़ना एवं विश्व कल्याण के लिए उस ज्ञान का सकारात्मक प्रयोग करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विश्व आयुर्वेद मिशन अध्यक्ष प्रो. (डा.) जी एस तोमर ने बताया कि भौतिक शरीर और आत्मा के बीच किसी प्रकार के संतुलन के लिए प्रयास करें ताकि हम जीवन का पूरा आनंद ले सकें। शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य के साथ आध्यात्मिक स्वास्थ्य भी नितांत आवश्यक है।





स्वस्थ का अभिप्राय अपने आप में अवस्थित होना है।इसी आध्यात्मिक स्वास्थ्य की प्राप्ति के लिए विश्व का सबसे बड़ा मेला प्रयागराज में हर वर्ष लगता है जिसमें साधु संत एवं श्रद्धालु एक माह तक कल्पवास में रह कर आध्यात्मिक चिंतन करते हैं।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा शारदा प्रसाद ने बताया कि आध्यात्मिक स्वास्थ्य होने का अर्थ है अपने उपहारों का उपयोग दूसरों और समग्र विश्व की सेवा में करने में सक्षम होना है।
डा अवनीश पाण्डेय ने बताया कि प्रार्थना, मंत्र, ध्यान योग और शारीरिक अभ्यास, जप, तप, यज्ञ अनुष्ठान, गुरु एवं माता पिता का सम्मान से अध्यात्मिक स्वास्थ्य की प्राप्ति सम्भव है।
डा शांति चौधरी ने अध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रकृति एवं ईश्वरीय आयाम के बारे में बताया।डा अमित पांडेय ने पंच कोष परिकल्पना के बारे में बताया।
योगाचार्य कौशल किशोर ने यम नियम का स्वास्थ्य मे महत्व बताया।
संगोष्ठी में श्री ब्रह्माचारी राम चैतन्य, स्वामी आत्मानंद, डा अमित पाण्डेय, डा आशीष कुमार मौर्या, डा अवनीश पाण्डेय, डा शारदा प्रसाद, डा.सुरेश शर्मा, डा शशांक द्विवेदी, डा वी एस रघुवंशी, डा आर के सिंह, डा जय प्रकाश, डा कामता प्रसाद, डा अशोक प्रियदर्शी, डा शांति चौधरी, अनुराग अस्थाना, कौशल किशोर, राजेंद्र कुमार सिंह, मुक्तेश मोहन शुक्ल, सतीश दुबे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विश्व आयुर्वेद मिशन द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में डा अवनीश पाण्डेय को भारद्वाज सम्मान, डा आशीष कुमार मौर्य को आचार्य गोरखनाथ चतुर्वेदी सम्मान एवं सामजिक कार्य के लिए अनुराग अस्थाना को मिशन सेवा सम्मान प्रदान किया गया।
DrShantichaudhary अध्यात्मिक स्वास्थ्य आयुर्वेद मिशन जी एस तोमर डा शांति चौधरी महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती 2024-02-15
Tags DrShantichaudhary अध्यात्मिक स्वास्थ्य आयुर्वेद मिशन जी एस तोमर डा शांति चौधरी महर्षि दयानन्द सरस्वती की जयंती
Check Also
अयोध्या पर्व का आरंभ: आस्था, संस्कृति और विरासत का भव्य संगम नई दिल्ली, 3 अप्रैल। ...