Home / Slider / “एक राष्ट्र, एक नाम: भारत”, दस हज़ार ने किए हस्ताक्षर
“एक राष्ट्र, एक नाम: भारत”, दस हज़ार ने किए हस्ताक्षर

एक राष्ट्र, एक नाम: भारत पर दस हज़ार ने किए हस्ताक्षर
संविधान से इंडिया शब्द हटाने के लिए भारतीय भाषा अभियान की ओर से चलाया गया अभियान
प्रयागराज।
एक राष्ट्र एक नाम भारत को लेकर भारतीय भाषा अभियान उच्च न्यायालय इकाई द्वारा चलाए जा रहे विशेष हस्ताक्षर अभियान में दस हज़ार से अधिक लोगों ने अपने हस्ताक्षर करके अभियान का समर्थन किया है। इसे लेकर अभियान की इलाहाबाद की उच्च न्यायालय इकाई की बैठक हाईकोर्ट परिसर में हुई। जिसकी अध्यक्षता एस पी शुक्ला ने की और संचालन उच्च न्यायालय इकाई के संयोजक पवन कुमार राव ने किया। इकाई के संयोजक ने अभियान के सदस्यों की उपस्थिति में 10660 हस्ताक्षर पत्रक काशी प्रांत के संयोजक अजय कुमार मिश्रा को सौंपे। यह हस्ताक्षर पत्रक राष्ट्रपति को प्रेषित किया जाएगा। एक राष्ट्र एक नाम भारत करने और इंडिया शब्द को हटाने कि इस मुहिम में अभियान के सदस्यों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया है। इस हस्ताक्षर अभियान में भारतीय भाषा अभियान के सदस्यों द्वारा समाज के प्रबुद्ध वर्ग से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अभियान के समर्थन में हस्ताक्षर करवाए गए।
बैठक में सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी कुलबीर सिंह अनूप मिश्रा अमन सिंह विसेन शिवपूजन राय आशुतोष यादव लब्ध प्रतिष्ठ मिश्रा अभिषेक सिंह संजय राय गीता परिहार आशा परिहार नीलम शुक्ला स्मृति शुक्ला अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी ज्योति कुमार सिंह दिनेश सिंह डी के सिन्हा अमित सिंह एस बी शुक्ला नीलकांत उपाध्याय दुर्गेश त्रिपाठी भूपेंद्र यादव धर्मेंद्र कुमार आर एस मिश्रा सत्य प्रकाश शुक्ला प्रभाकर द्विवेदी आशुतोष मिश्रा सहित अभियान के तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
#Indiaभारत #Rss2025 एक नाम: भारत पर दस हज़ार ने किए हस्ताक्षर एक राष्ट्र 2025-05-01
Tags #Indiaभारत #Rss2025 एक नाम: भारत पर दस हज़ार ने किए हस्ताक्षर एक राष्ट्र
Check Also
पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त ...