
प्रयागराज।
शाश्वत संस्था द्वारा आयोजित ऑनलाइन रंग विमर्श मे आज की मुलाकात वरिष्ठ रंग निर्देशक, लेखक, अभिनेता अनिल रंजन भौमिक से जो विगत 45 वर्षों से रंगकर्म में सक्रिय है।

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक एकेडमी से नाट्य निर्देशन के लिए सम्मानित अनिल रंजन भौमिक समानांतर इंटीमेट थियेटर इलाहाबाद के माध्यम से इंटीमेट थियेटर, अल्टरनेटिव थियेटर एवं एक्सपेरिमेंटल थियेटर में निरंतर कार्य करते रहे। कोरोना महामारी की वजह से आज सब कुछ बाधित है।

भारतेन्दु नाट्य केंद्र, लखनऊ से प्रशिक्षित के सघन नाट्य कार्यशाला से प्रशिक्षित 1976, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय,नई दिल्ली एक्सटेंशन विभाग द्वारा आयोजित अनेकों कार्यशालाओं में अंतरंग शैली थर्ड थियेटर के प्रशिक्षक रहे।

मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल एवं हिमाचल सांस्कृतिक शोध संस्थान मंडी के नियमित प्रशिक्षक रहे।
अब तक 50 से अधिक नाटकों का निर्देशन एवं अभिनय किया तथा रंगमंच के साथ साथ कहानी, कविताएं एवं अनेकों नाटकों का लेखन जो ज्ञानोदय, हंस, पाखी जैसी पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई।

नियमित नाट्य विमर्श पर विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में लेखन। समानांतर नामा नाट्य पत्रिका के संपादक ।
इलाहाबाद विश्व विद्यालय सेंटर फॉर मीडिया स्टडीज द्वारा प्रकाशित बरगद रंगमंच विशेषांक के संपादक
अब तक 10 नाटकों का लेखन।

बादल सरकार के नाटक सीढ़ी, भूल रास्ता, हट्टो मालार उपारे, बासी खबर ,भानुमती का खेल, जैसे कई नाटकों का अनुवाद।

भारत रंग महोत्सव, नांदिकार नाट्य समारोह, विवेचना राष्ट्रीय नाट्य समारोह, यायावर नाटय समारोह, कालिदास नाट्य समारोह, अभिनव राष्ट्रीय नाटय समारोह, मुक्तिबोध राष्ट्रीय नाट्य समारोह जैसे नाटकों राष्ट्रीय एवं
अंतर्राष्ट्रीय नाट्य समारोहों में अपने नाटकों के द्वारा भागेदारी।
-भारत रंग महोत्सव नई दिल्ली चयन समिति के सदस्य।
आपको रंगकर्म में आजीवन योगदान हेतु प्रथम जुगल किशोर सम्मान, नंदू ठाकुर स्मृति सम्मान, बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा नाट्य कर्म सम्मान आदि से सम्मानित।

आपने पूरे देश में जन विज्ञान जत्था हेतु नाट्य निर्देशकों लिये साक्षरता अभियान के तहत अनेकों कार्यशालाओं का संचालन किया। और आज के साक्षात्कार में घर में बैठे सभी कलाकारों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें संदेश भी दिया कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन अनुसरण करें घर में रहें सुरक्षित रहें लापरवाही बिल्कुल ना करें साक्षात्कार के समय बहुत से रंग कर्मियों ने प्रश्नो के जवाब दिए और अपने विचारों को साझा किया।
ऋतंधरा मिश्रा
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World