
*नई दिल्ली-एम वी दिल्ली फाउंडेशन (रजि०)*
*संस्कृति के पोषक, पुरोधा लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक*
*बाल गंगाधर तिलक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी काव्य की गंगधार बही भारत के विभिन्न राज्यों से एक से बढ़कर एक साहित्यकार जुड़े*
नई दिल्ली
एम वी फाउंडेशन दिल्ली (रजि० )मंच की संस्थापक एवं अंत./राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय प्रीति हर्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया, मुख्य अतिथि कवि अशोक गोयल पिलखुवा जी , विशिष्ट अतिथि आदरणीय गायत्री सक्षम, ठाकुर जी, मार्गदर्शिका पद्माक्षी शुक्ल जी पटल प्रभारी कुमारी चंदा देवी स्वर्णकार जी , कलावती करवा जी, स्वाति जैसलमेरिया रेवा जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सरस्वती वंदना रेनू मिश्रा दीपशिखा जी की मधुर वाणी ने सभी का मन मोह लिया।
मां सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण माणिक सिंह कोंच ने किया। दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई , सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से नूतन मिश्रा जी , तकनीकी प्रभारी महेजबी महमूद राजानी जी ने किया ।
भारत के विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ प्रबुद्ध साहित्यकारों ने अपनी सहभागिता दी,गीता ठाकुर जी दिल्ली,शीला सिंह जी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, वंदना खरे जिला अनूपपुर मध्य प्रदेश, स्वाति जैसलमेरिया रेवा जी जोधपुर राजस्थान, डां. शशिकला अवस्थी जी इंदौर मध्यप्रदेश, दीनदयाल दीक्षित दीन आगरा , रंजना बिनानी काव्या जी गोलाघाट असम , रेनू मिश्रा दीपशिखा प्रयागराज , साधना मिश्रा विंध्य लखनऊ उत्तर प्रदेश, रविन्द्र कुमार ठाकुर जी बिलासपुर हिमाचल प्रदेश, रमा बहेड हैदराबाद, नूतन मिश्रा प्रयागराज, उपेंद्र अजनबी जी, राजेश त्रिपाठी नीलू जी सतना मध्य प्रदेश से सभी साहित्यकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।
*एम वी फाउंडेशन दिल्ली रजि० मंच के द्वारा सभी प्रतिभागियों को संस्कार ध्वजा सम्मान से सम्मानित किया गया*
मंच की निदेशक आरती तिवारी सनत जी ने सभी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। बहुत ही सफल एवं सुंदर आयोजन रहा।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World