भोजपुरी सिने जगत में सक्सेस का पर्याय बने चुके पवन सिंह का दूसरा इंटरनेशनल गाना ‘ये लड़की सही है’ रिलीज होते ही खूब वायरल हो रहा है। दुबई में शूट इस गाने में एक बार फिर से पवन सिंह का जलवा खूब देखने के मिल रहा है। पवन सिंह इस गाने में कई मशहूर मॉडल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आये हैं। इस गाने को एक बार फिर से यशी फिल्म्स के द्वारा बनाया गया और रिलीज भी यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल से ही रिलीज किया गया है। इस गाने को अब तक 1,220,677 बार देखा जा चुका है।कोरोना संकट के बीच लंबे समय बाद अनलॉक के दौरान पवन सिंह का यह गाना आया है, जिसे पवन सिंह के फैंस के साथ तमाम भोजपुरी म्यूजिक लवर्स खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को मिल रही इस सफलता से पवन सिंह के साथ गाने के निर्माता और यशी फिल्म्स के एमडी अभय सिन्हा भी खूब खुश नजर आये। उन्होंने कहा कि हमने जो प्रयोग किया वह सफल रहा है। अब भोजपुरी इंडस्ट्री भी प्रयोगधर्मी हो रही है और उससे भी बड़ी बात ये है कि इंडस्ट्री के लिए ये प्रयोग सफल साबित हो रहे हैं। ऑडियंस नई और कलात्मक चीजों को पसंद करते हैं। यह इंडस्ट्री की तरक्की के लिए अच्छे संकेत हैं।

हमें उम्मीद है कि यह गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री की चार्ट बस्टर बनने वाली है। उन्होंने बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में अलबम ‘ये लड़की सही है’ दूसरा ऐसा अलबम है, जिसकी शूटिंग विदेशों में हुई है। इससे पहले हमने ही पवन सिंह को लेकर अलबम ‘नंबर ब्लॉक चल रहा है’ की शूटिंग दुबई के मनोरम लोकेशन पर की थी। दूसरे अलबम की शूटिंग भी दुबई में हुई है। इस गाने के वीडियो डायरेक्टर कुमार सौरव सिन्हा हैं। गीत आजाद सिंह का है। आजाद सिंह के साथ ही सजन मिश्रा ने इस गाने में म्यूजिक दिया है। डीओपी वासु हैं। डांस मास्टर संजय कोर्वे हैं। इस गाने के हिट होने पर पवन सिंह ने सभी संगीत प्रेमियों को तहेदिल से धन्यवाद दिया है।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World