Home / Slider / डॉ रामकुमार वर्मा द्वारा लिखित नाटक का मंचन

डॉ रामकुमार वर्मा द्वारा लिखित नाटक का मंचन

Prayagraj.

समन्वय रंगमंडल प्रयागराज एवं ज्योत्सना सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था प्रयागराज के संयुक्त तत्वाधान में प्रोग्रेसिव पब्लिक स्कूल राजरूपपुर प्रयागराज डॉ रामकुमार वर्मा द्वारा लिखित नाटक का मंचन स्कूल के बच्चों के समक्ष किया गया.
इस प्रस्तुति की परिकल्पना एवं निर्देशन सुषमा शर्मा का था.
दीपदान नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मेवाड़ की वीरांगना पन्नाधाय के त्याग बलिदान और देशभक्ति को बच्चों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया.


इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री विजय उपाध्याय क्षेत्रीय शिशु वाटिका प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा श्री अतुल द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे ज्योत्सना संस्था के अध्यक्ष श्री अभिषेक द्विवेदी ने अतिथियों का शॉल एवं पुष्प देकर स्वागत किया. नाटक दीपदान मेवाड़ के उत्तराधिकारी कुंवर उदय सिंह के जीवन को बचाने के लिए उसकी धार पन्ना अपने पुत्र चंदन का बलिदान कर अनोखा दीपदान करती है और वीरता और त्याग की एक अनूठी मिसाल पेश करती है. दीपदान एकल प्रस्तुति में पन्नाधाय की केंद्रीय भूमिका का प्रभावशाली मंचन अदिति ने किया कलाकार अदिति ने अपने मार्मिक अभिनय से बच्चों का हृदय जीत लिया. प्रस्तुति में मंच सज्जा जगदीश गौर रूप सज्जा एवं वस्त्र विन्यास मीना और फोटोग्राफी साक्षी यादव वीडियोग्राफी रोहित उरांव कथा नाटक में संगीत सहयोग वैशाली शुक्ला का रहा . प्रस्तुति प्रबंधन सुशील राय तथा प्रस्तुति का निर्देशन सुषमा शर्मा का था इस अवसर पर श्रीमती बीना द्विवेदी कॉलेज की प्रधानाचार्य समस्त शिक्षिका गण तथा बच्चों ने प्रस्तुति का आनंद लिया. धन्यवाद ज्ञापन ज्योत्सना संस्था के अध्यक्ष श्री अविचल द्विवेदी ने किया.


ऋतंधरा मिश्रा
.

Check Also

SMS परिसर में स्थापित हुई स्पोकन ट्यूटोरियल स्किल एक्सेलरेटर लैब

*एसएमएस लखनऊ ने स्पोकन ट्यूटोरियल, एडूपिरामिड्स एवं साइन, आईआईटी बॉम्बे के साथ किया समझौता ज्ञापन ...