Home / Slider / ‘स्वर–संवाद’ में अभिजीत घोषाल के गायन से सजी शाम
‘स्वर–संवाद’ में अभिजीत घोषाल के गायन से सजी शाम

‘स्वर–संवाद’ में अभिजीत घोषाल के गायन से सजी शाम
प्रयागराज, 16 जुलाई 2026
संवाददाता
स्वरालय म्यूज़िक कलेक्टिव की ओर से कल आयोजित ‘स्वर–संवाद’ में बॉलीवुड के पॉपुलर पार्श्वगायक एवं प्रयागराज के गौरव अभिजीत घोषाल (मुंबई) ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं का दिल जीत लिया। शास्त्रीय संगीत पर उनकी मजबूत पकड़ भजन, ग़ज़ल और फिल्मी गीतों की प्रस्तुतियों में साफ़ दिखाई दी। अभिजीत ने स्वयं स्वरबद्ध किए भजन और कविताएं गा कर माहौल को ऊर्जा से भर दिया। उनकी “माँ” पर लिखी कविता एक बेटे और माँ के बीच साझा मधुर स्मृतियों से भरी थी, गायन और लेखन का ये संगम एक कमाल अनुभव रहा।

कार्यक्रम का समापन पद्मश्री से सम्मानित ग़ज़ल व पार्श्व गायक हरिहरन के 50 वर्षीय संगीत-सफ़र को समर्पित रहा।
वरिष्ठ पत्रकार एवं कहकशाँ फ़ाउंडेशन के संस्थापक आनन्द कक्कड़ ने अपनी बहुचर्चित पुस्तक ‘उस्ताद-ए-ग़ज़ल : हरिहरन’ के प्रसंगों को कथावाचन शैली में प्रस्तुत करते हुए हरिहरन की प्रमुख ग़ज़लों की रचना-यात्रा साझा की। इससे श्रोताओं को ग़ज़लों के भाव, संदर्भ और हरिहरन के संगीत को नए दृष्टिकोण से समझने का अवसर मिला।

अभिजीत घोषाल ने ‘ कब तक यूँही रुलाएगी’, ‘दर-ओ-दीवार पे शक्लें से बनाने आई’, ‘मुँह देखने वालों के लिए’, ‘मरीज़-ए-इश्क़ का क्या है’ सहित हरिहरन की लोकप्रिय ग़ज़लों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी। इसके अलावा ‘चंदा रे चंदा रे’, ‘तू ही रे’, ‘यादें… याद आती हैं’ जैसे लोकप्रिय फिल्मी गीतों ने भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिसे प्रयागराज के प्रतिभा संपन्न शास्त्र गायक जलज श्रीवास्तव ने ग़ज़ल – ‘दिल से हर गुज़री बात गुज़री है’ और शास्त्रीय रचनाओं की प्रस्तुति से नई ऊँचाइयाँ दी। प्रयागराज के उभरते तबला नवाज़ वासुदेव पांडेय ने संगत की।



इस अवसर पर डॉ. शांति चौधरी, डॉ. घनश्याम मिश्रा, तरुण भाटिया, नीलिमा श्रीवास्तव, डॉ देवेश त्रिपाठी , आदित्य व आदिश्री पाठक, अजीत व निधि श्रीवास्तव, सुजॉय घोष (संगीतकार), अर्चना कक्कड़ सहित शहर के अनेक गणमान्य संगीतप्रेमी उपस्थित रहे।
सभी महानुभावों ने मुक्त कंठ से अभिजीत घोषाल, जलज श्रीवास्तव, आनन्द कक्कड़ एवं ‘स्वरालय म्यूज़िक कलेक्टिव’ के इस अभिनव आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना की।
कार्यक्रम की आयोजिक अनुराधा व पंकज श्रीवास्तव ने ऐसे संगीतपरक आयोजनों की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। प्रयागराज के लिए ऐसी सांस्कृतिक चेतना निःसंदेह बहुत सकारात्मक पहल है।
#AbhijeetGhoshal #अभिजीतघोषाल डॉ शांति चौधरी 2026-07-17
Tags #AbhijeetGhoshal #अभिजीतघोषाल डॉ शांति चौधरी
Check Also
वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान और पंचतत्व वेद पूजन कार्यक्रम में वैदिक ज्ञान, ...