Home / Slider / कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या: बीबी और बेटी गिरफ्तार

कर्नाटक के पूर्व DGP ओम प्रकाश की हत्या: बीबी और बेटी गिरफ्तार

बेंगलुरु।

कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक DGP ओम प्रकाश की नृशंस हत्या कर दी गई है। उनकी हत्या के मामले में उनकी ही पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अत्यंत्य चर्चित इस हत्याकांड ने देश के उच्च स्तर के परिवारों की अंतर्कथा को उजागर किया है, परत दर परत खोल दी है। पूर्व डीजीपी की घर में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी पल्लवी और बेटी कृति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या कैसे की गई। पहले ओम प्रकाश के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका गया और उसके बाद उन पर चाकू से हमला किया गया। इस तरह से निर्दयता पूर्वक उन्हें के करीबियों ने उन्हें मार डाला।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि जांच के बाद ही हत्या के पीछे की सच्चाई सामने आ पाएगी।

बंगलूरू पुलिस को दी शिकायत में पूर्व आईपीएस अफसर ओम प्रकाश (68) के बेटे कार्तिकश ने आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से मां पल्लवी पिता को जान से मारने की धमकी दे रही थीं। मां और बहन की मेरे पिता से अक्सर लड़ाई होती रहती थी।

वीडियो कॉल पर पत्नी बोली, मैंने शैतान को मार दिया… पल्लवी पर आरोप है कि उसने ओम प्रकाश की हत्या के बाद अपने एक दोस्त को वीडियो कॉल किया और कहा, मैंने शैतान को मार दिया। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे संपत्ति विवाद वजह हो सकती है।

कुछ महीने पहले पल्लवी की मानसिक बीमारी का पता चला था। पिता अपनी बहन सरिता कुमारी के घर चले गए थे। दो दिन पहले छोटी बहन कृति बुआ के घर गई और दबाव डालकर पिता को वापस ले आई। कार्तिकेश ने कहा कि रविवार शाम करीब 5 बजे पड़ोसी ने फोन कर उन्हें वारदात की जानकारी दी। वह घर पहुंचे पिता खून से लथपथ सीढ़ियों पर पड़े थे। उनके पास चाकू व टूटी बोतल पड़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी के साथ तीखी बहस हुई थी। इसके बाद पूर्व डीजीपी पर चाकू से कई बार वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश गुप्ता की पत्नी पल्लवी ने चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर लाल मिर्ची पाउडर फेंका था। जलन से बेचैन होने पर पल्लवी ने उन पर धारदार चाकू से कई वार किए। इससे लहूलुहान पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के आरोप में उनकी 64 वर्षीय पत्नी पल्लवी ओम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मजिस्ट्रेटी अदालत में पेश किया जाएगा।

इस मामले में आगे की जांच अब बेंगलुरु के सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) को सौंप दी गई है। अभी इस मामले में और परतें खुलनी बाकी हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि 68 वर्षीय दिवंगत ओमप्रकाश की पत्नी ने ही हत्या की है। लेकिन मां-बेटी से बेंगलुरु में होयसाला के पुलिस स्टेशन में घंटों पूछताछ के बाद पुलिस ने पत्नी पल्लवी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिवंगत ओम प्रकाश के बेटे कार्तिकेश ने बताया कि रविवार की घटना के बाद उन्होंने पुलिस में अपनी मां और बहन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनकी मां पल्लवी उनके पिता को कुछ समय से जान से मारने की धमकी दे रही थीं।

कार्तिकेश की दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि उनके पिता गृह कलेश के कारण अपनी बहन सरिता कुमारी के घर रहने चले गए थे। इसलिए उनकी बहन कृति दो दिन पहले ही उनके पिता को प्रताडित करके वापस घर ले आई थी। मां सीजोफ्रेनिया की मरीज हैं और दवाएं लेती हैं जबकि बहन कृति अवसाद की शिकार है।

Check Also

अजय कुमार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के नए अध्यक्ष नियुक्त हुए

पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का नया अध्यक्ष नियुक्त ...