
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता सप्ताह में मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए संगीत विभाग की प्रोफेसर रेनू जौहरी ने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है और हमें इस अधिकार का प्रयोग अधिकतम जागरूकता के साथ करना चाहिए। अन्य सभी उत्सव तो वर्ष में एक बार आते हैं परन्तु मतदान का राष्ट्रीय उत्सव 5 वर्षों में एक बार आता है। हमें न केवल स्वयं संकल्पित होना चाहिए बल्कि सामूहिकता के साथ इस संकल्प को लेकर आगे भी चलना चाहिए। सही व्यक्ति को चुनना देश को सही दिशा में ले जाने की दिशा में एक कदम है। मतदान और मतदाता होना अगर हमारा अधिकार है तो हमारे कुछ कर्तव्य भी होते हैं जिनकी चर्चा महत्त्वपूर्ण है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में बोलते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राजेश कुमार गर्ग ने कहा कि हमें सद संकल्प के साथ, सद विचारों के साथ श्रेष्ठ राष्ट्र का निर्माण करने की दिशा में प्रयत्न करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनूप कुमार जी ने किया। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. करीमुल्ला जी भी उपस्थित रहे।

Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World