Home / Slider / “विचार विमर्श के बाद जो निष्कर्ष प्राप्त होगा, उस पर काम करना यही अपनी सफलता होगी”: बांके बिहारी पांडे

“विचार विमर्श के बाद जो निष्कर्ष प्राप्त होगा, उस पर काम करना यही अपनी सफलता होगी”: बांके बिहारी पांडे

पूर्व छात्र परिषद का गठन

*प्रयागराज।

रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बांके बिहारी पांडे की अध्यक्षता में पूर्व छात्र परिषद का गठन हुआ, जिसमें उन्होंने समस्त चुने हुए छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की।*


*कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्य सत्य प्रकाश पांडे ने प्रस्तावविकी रखी। तत्पश्चात आए हुए पूर्व छात्र छात्राओं के मध्य चुनाव संपन्न हुआ जिसमें पूर्व छात्र परिषद का गठन हुआ, जिसमें प्रतीक त्यागी (अध्यक्ष), शिवम भगवती एवं पीहू अग्रवाल (उपाध्यक्ष) ,प्रशांत पांडे (महामंत्री) रवि कसौधन (कोषाध्यक्ष), अमिष पांडे, अभिषेक यादव, सोनू कुशवाहा (मंत्री) एवं मणि रत्नम पांडे को (संगठन मंत्री) के लिए चुना गया l

तत्पश्चात सभी चुने हुए छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के विकास हेतु अपनी अपनी योजनाओं तथा उसके क्रियान्वयन का संकल्प लिया।*

*अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे ने कहा कि अपने विद्यालय के पूर्व छात्रों को हम अपने विद्यालय की आत्मा मानते हैं। विद्या भारती की संकल्पना में पंचप्राण की जो संकल्पना है उसमें पूर्व छात्र भी अपना स्थान रखते हैं। एक साथ एकत्र आना अच्छी शुरुआत है, एक साथ विचार विमर्श करना यह प्रगति है और विचार विमर्श के बाद जो निष्कर्ष प्राप्त होगा उस पर काम करना यही अपनी सफलता होगी। आज केवल गठन में ही हमारी भूमिका न रहे बल्कि विद्यालय के विकास में तन मन धन से हमें सहयोगी बनना पड़ेगा।

कार्यक्रम का संयोजन आचार्य शिव नारायण सिंह ने तथा कुशलतापूर्वक एवं सधा हुआ संचालन पूर्व छात्र शिवम भगवती ने किया l*

*शुभकामनाएं प्रदान करने वालों में अनूप कुमार ,सचिन सिंह परिहार ,चंद्रशेखर सिंह, शैलेश सिंह यादव ,अभिषेक शर्मा ,पायल जायसवाल , ओंकार पांडे, संतोष कुमार तिवारी प्रथम, शैलेंद्र कुमार यादव, विद्यासागर गुप्ता, विनोद कुमार, प्रवीण कुमार तिवारी, कुंदन कुमार ,रामचंद्र मौर्य, अभिषेक कुमार शुक्ला ,नागेंद्र कुमार शुक्ला, अजीत प्रताप सिंह, शंकरलाल पटेल, ऋचा गोस्वामी, दीक्षा पांडे, अर्चना राय, किरन सिंह, जितेंद्र कुमार तिवारी, शिवजी राय ,अनिल उपाध्याय, संतोष कुमार तिवारी द्वितीय, रविंद्र कुमार द्विवेदी ,श्रवण कुमार तिवारी एवं अनुराग कुशवाहा प्रमुख रहे l*

Check Also

Appointment Of State Law Officers Must Follow Need Assessment & Transparent, Merit-Based Criteria

Appointment Of State Law Officers Must Follow Need Assessment & Transparent, Merit-Based Criteria: Allahabad High ...