
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रितेश पांडे की आने वाली नई भोजपुरी फिल्म प्रजातंत्र का पोस्टर सोशल मीडिया में जारी किया गया है। पोस्टर में रितेश पांडे फुल टू एक्शन मूड में दिख रहे हैं। उनके साथ पोस्टर में अभिनेता सुशील सिंह, संजय पांडेय, अमित शुक्ला और पंकज उपाध्याय का फेस खामोशी में बहुत कुछ व्यक्त कर रहा है। जैसा कि फिल्म का टाइटल है प्रजातंत्र, वैसी ही यह फिल्म की कहानी का ताना-बाना बुना गया है। जे एम एस प्रस्तुत व शांति फिल्म प्रोडक्शन कृत निर्माणाधीन फिल्म प्रजातंत्र भव्य पैमाने पर निर्मित की जाने वाली है। फिल्म के निर्माता सुभाष यादव हैं। निर्देशन की बागडोर सुलझे हुए फिल्म निर्देशक एच एस पवन संभाल रहे हैं। फिल्म की कथा पटकथा व संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक सरप्राइज पैक्ड होगी। फिल्म के बारे में अन्य जानकारी जल्दी ही दी जाएगी। फिल्म की शूटिंग संभवतः सितंबर या अक्टूबर महीने में की जाएगी। फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो केंद्रीय भूमिका में रितेश पांडे हैं। अन्य प्रमुख भूमिका में सुशील सिंह, संजय पांडेय, अमित शुक्ला, पंकज उपाध्याय आदि हैं। अन्य कलाकारों का चयन जारी है, जिनकी जानकारी शीघ्र ही दी जाएगी।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World