
“कन्हैया लाल स्मृति साहित्य सम्मान 2023”
की हुई घोषणा”
प्रयागराज।
शहर समता समाचार पत्र कार्यालय में आज 14 फरवरी 2023 को कन्हैयालाल स्मृति साहित्य सम्मान की घोषणा कर दी गई है। स्मरणीय है कि कन्हैया लाल स्मृति साहित्य सम्मान हिंदी साहित्य के विविध क्षेत्रों यथा उपन्यास, कहानी, नाटक , आलोचना और काव्य पर शहर समता दैनिक और साप्ताहिक समाचार पत्र द्वारा प्रदान किया जाता है जिसमें पांच सदस्यीय समिति जो साहित्यकारों, पत्रकारों एवं समाज के श्रेष्ठ व्यक्तियों द्वारा बनी है के द्वारा चुनाव किया जाता है । जिसमे कृतियों के अनुशीलन के पश्चात ही इस सम्मान की घोषणा की जाती है।इस वर्ष 2023 का कन्हैयालाल स्मृति साहित्य सम्मान में–
1.उपन्यास–
डॉ० सुनील विक्रम सिंह को उनके उपन्यास ‘ताजमहल के आंसू’
2. कहानी– डॉ०चुम्मन प्रसाद श्रीवास्तव उर्फ ‘आदित्य अभिनव’ को उनके कहानी संग्रह ‘रुका न पंछी पिंजरे में ’
3.आलोचना –
डॉ० अरुण कुमार मिश्र को उनकी
आलोचनात्मक कृति ‘समकालीन कहानीकार’
4.काव्य – सीमा सक्सेना को उनके काव्य संग्रह ‘विमुक्त वर्णिका’
5.नाटक –भोला नाथ कुशवाहा को उनके ‘ईशा’ नाटक पर प्रदान किया जाएगा।
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World
Ghoomta Aina | Latest Hindi News | Breaking News घूमता आईना | News and Views Around the World