Home / Slider / दंत चिकित्सक डॉ आशुतोष चौधरी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए
दंत चिकित्सक डॉ आशुतोष चौधरी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए

प्रयागराज से पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बने डॉ॰ आशुतोष चौधरी
विशाखापट्टनम में आयोजित इंडियन ऑर्थोडोंटिक सोसाइटी के 59th वार्षिक सम्मेलन में संपन्न अखिल भारतीय चुनाव को जीतकर प्रयागराज के वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ आशुतोष चौधरी कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए । यह गर्व का का विषय है कि प्रयागराज से पहली बार कोई ऑर्थोडॉन्टिस्ट राष्ट्रीय कार्यकारिणी में चुना गया है।

डॉ आशुतोष चौधरी इंडियन डेंटल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य एवं इंडियन डेंटल एसोसिएशन प्रयागराज के उपाध्यक्ष समेत अनेक पदों पर रहे हैं। आपकोआईडीए देवप्रयाग अवार्ड, आईडीए बेस्ट इंट्रोड्यूसर अवार्ड, आइडीए सूर्य कोली मेमोरियल अवार्ड, आईडीए यूपी स्टेट बेस्ट सीडीएच ऐक्टिविटी अवार्ड समेत अनेक सम्मान एवं पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। अभी तक कई निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर के लिए आयोजित कर चुके हैं,सम्प्रति प्लेनेट डेंटल क्लीनिक, सिविल लाइन्स के डायरेक्टर हैं।
#Drashuchaudhrydentist #ऑर्थोडोंटिक सोसाइटी #डॉआशुतोष चौधरी 2025-12-04
Tags #Drashuchaudhrydentist #ऑर्थोडोंटिक सोसाइटी #डॉआशुतोष चौधरी
Check Also
महर्षि भरद्वाज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संगठन द्वारा एक गोष्ठी का आयोजन होटल ‘प्रयाग इन’ में किया ...