अयोध्या।
अनेक शतकों यानी 492 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद हिन्दू समाज को अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण करने का शुभ अवसर प्राप्त हो गया है। 1528 में मीर बाकी ने मंदिर तोड़ कर मस्जिद का निर्माण कराया था। December 1949 में पहली बार मंदिर में मूर्तियां रखी गए थीं। 135 साल पहली बार यह मामला कोर्ट पहुंचा था। 162 साल पहली fir दर्ज हुई थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज पहली बार राम लला का दर्शन किया। मोदी ने राममंदिर आंदोलन के दौरान आडवाणी की रथ यात्रा का प्रबंधन किया था और 29 वर्ष पूर्व उन्होंने यह प्रण किया था कि जब तक श्री राम की प्रतिमा को स्थाई और सम्मानजनक स्थान नहीं मिलता, वह राम जन्म भूमि क्षेत्र में नहीं जायेगें। आज उनका प्रण पूरा हुआ और उन्होंने राम लला के दर्शन किए।
देश को अंग्रेजों से स्वतंत्रता मिलने के उपरांत अनेक दशकों की न्यायालयीय लड़ाई के बाद राम मंदिर निर्माण का मार्ग खुला है। 5 अगस्त 2020 बुधवार को भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों इस कार्य का भूमिपूजन शुरू हो गया है। यह भारतवासियों के लिए अत्यंत आनंददायी क्षण है। 161 फीट ऊंंचा मंदिर बनेगा। अयोध्या में सवा लाख लड्डू बांटे जायेगें। आज के कार्यक्रम में मात्र 175 लोग आमंत्रित किए गए हैं। 138 संतों ने भूमि पूजन किया। मुख्य मंच सिर्फ पांच लोग मौजूद थे।
मोदी भी अयोध्या पहुंच चुके हैं। वह लखनऊ से हेलीकॉप्टर से अयोध्या पहुंचे। मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन की औपचारिकता भी शुरू हो चुकी है। 9 नवंबर 1989 को श्री राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास हो चुका था। कामेश्वर प्रसाद ने पहली ईंट रखी थी। 30 वर्ष 8 माह 27 दिन बाद आज दूसरी बार शिलान्यास हुआ।
9 मई 2011 को यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। इस तरह से लगभग 8 वर्षों तक यह केस चला था।
मंगलवार की शाम पूरी अयोध्या को जगमगा दिया गया था। पूरे शहर में दीपावली जैसा दृश्य देखा गया जैसे श्री राम के वन से लौटने पर अयोध्या को सजाया गया था।
*पीएम मोदी का अयोध्या कार्यक्रम*
प्रातः 9.35 को दिल्ली से अयोध्या
10.35 को लखनऊ
10.40 को हेलीकॉप्टर से अयोध्या
11.30 अयोध्या साकेत कॉलेज में
10.40 हनुमान गढ़ी दर्शन
12.00 बजे राम जन्मभूमि
10 मिनट रामलला का पूजन दर्शन
12.15 बजे पारिजात वृक्षारोपण
12.30 भूमि पूजन की शुरुआत
12.40 आधारशिला की स्थापना
2.15 को साकेत कॉलेज रवाना
2.20 को लखनऊ रवाना
भूमि पूजन के बाद देश की जनता को संबोधित कर सकते है पीएम मोदी, मोहन भागवत भी करेंगे संबोधन !
देखें कैसे सजी थी रात में अयोध्या:
अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर की भी एक झलक देखें: